{"_id":"67c36a9ce298c8592c0e99f6","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-news-c-10-lko1027-557146-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पेड़ के नीचे चौपाल लगाकर ट्रांसपोर्टरों को समझाए नए कानून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पेड़ के नीचे चौपाल लगाकर ट्रांसपोर्टरों को समझाए नए कानून
नरवाल मे नए कानून के प्रति जागरूकता लाने के लिए लगाई चोपाल में मौजूद पुलिस अधिकारी: स्रोत पुलि
Link Copied
जम्मू। नए आपराधिक कानूनों के बारे लोगों को जोर शोर से जागरूक किया जा रहा है। शनिवार पुलिस ने पेड़ के नीचे चौपाल लगाकर ट्रांसपोर्टरों और चालकों को जागरूक किया। नरवाल क्षेत्र में लगाई चौपाल में पहुंचे एसपी अजय शर्मा के साथ कई अन्य अफसर मौजूद रहे। चौपाल में लापरवाह ड्राइविंग और सड़क सुरक्षा उल्लंघन के लिए सख्त दंड, सार्वजनिक परिवहन में उत्पीड़न और कदाचार के कानूनी परिणाम, माल और खतरनाक सामग्रियों के परिवहन पर विनियम और धोखाधड़ी गतिविधियों और अवैध परिवहन संचालन के खिलाफ उपाय और ई-एफआईआर की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
एसपी ने शिकायतें सुनीं और नए कानूनों के तहत उनके लिए उपलब्ध कानूनी प्रावधानों के अनुसार समाधान और सुझाव दिए। कहा कि पुलिस हर मुश्किल में उनके साथ हैं। दुकानदारों को सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश भी दिए। एसपी साउथ ने इस बात पर जोर दिया कि परिवहन कर्मचारी हमारी अर्थव्यवस्था और दैनिक जीवन में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह आवश्यक है कि वे खुद को और जनता की सुरक्षा के लिए इन कानूनी बदलावों को समझें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।