फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: जानीपुर व त्रिकुटा नगर में भी जीरो एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। जिले में जीरो एफआईआर लगाने का सिलसिला अब जोरदार तरीके से शुरू हो गया है। बख्शी नगर और सतवारी के बाद शहर के त्रिकुटा नगर और जानीपुर में भी जीरो एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

वहीं बख्शी नगर में पहली जीरो एफआईआर दर्ज करने पर थानेदार और डीएसपी को डीआईजी जम्मू ने सम्मानित किया है। वे शनिवार को बख्शी नगर थाने पहुंचे।
त्रिकुटा नगर पुलिस स्टेशन में तोफ शेरखानियां के रहने वाले जोगिंदर सिंह ने एक ईमेल किया। जिसमें उनके बेटे आर्यन के साथ हुई सड़क दुर्घटना के बारे में बताया गया था। इस समय आर्यन का डीएमसी लुधियाना में इलाज चल रहा है। शिकायत का संज्ञान लेते हुए बाहु फोर्ट पुलिस ने धारा 281/125(ए) बीएनएस के तहत एफआईआर दर्ज की। जानीपुर पुलिस स्टेशन में अनंतनाग की रहने वाली महिला ने अपने ससुरालियों पर शिकायत दर्ज कराई। ससुरालियों पर मारपीट का आरोप लगाया। इस आधार पर एफआईआर दर्ज करते हुए पुलिस ने अनंतनाग में सूचना दी है। डीआईजी शिवकुमार का कहना है कि अधिकारियों का काम नए आपराधिक कानूनों को लागू करने, व्यवस्था बनाए रखने और स्थानीय लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण रहा है। कर्त्तव्य के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, दृढ़ता और परिश्रम की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed