{"_id":"678ea5b81e1cdbd560067f91","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-news-c-10-lko1027-528333-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पंचायतों में 341072 लाख नए मतदाता जुड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पंचायतों में 341072 लाख नए मतदाता जुड़े
विज्ञापन
अमर उजाला के 11 जनवरी के संस्करण में छापी गई खबर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जम्मू कश्मीर की पंचायतों में 341072 नए मतदाता जोड़े गए हैं। इसमें मृत्यु, स्थानांतरण व अन्य कारणों से 110768 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए गए हैं। इसके अलावा 10726 मतदाताओं के विवरण में सुधार किए गए और 31180 मतदाताओं को अन्य पंचायत हल्कों/वार्डों में स्थानांतरित किया गया है। इसके साथ ही पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं।
जम्मू-कश्मीर चुनाव आयोग की ओर से अंतिम मतदाता सूचियों के प्रकाशन के साथ पंचायत मतदाता सूचियों का वार्षिक संशोधन पूरा कर लिया गया है। इसके लिए अर्हता तिथि 1 जनवरी 2025 रखी गई है। पंचायत मतदाता सूचियों के वार्षिक संशोधन के दौरान 11 नवंबर 2024 को मसौदा मतदाता सूचियों के प्रकाशन के साथ शुरू हुआ था, जिसमें प्रविष्टियों में कई जोड़, विलोपन और परिवर्तन शामिल किए गए।
अंतिम पंचायत मतदाता सूची में कुल 7000670 मतदाता हैं, जिनमें 3566475 पुरुष, 3434048 महिलाएं और 147 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं। ये मतदाता सूची जिला पंचायत चुनाव अधिकारियों, ईआरओ, एईआरओ और पीबीईओ के कार्यालयों में उपलब्ध हैं। आयोग ने राजनीतिक दलों, जिला पंचायत चुनाव अधिकारियों, पंचायत पर्यवेक्षकों, ईआरओ, एईआरओ, पीबीईओ और विशेष रूप से युवाओं सहित सभी हितधारकों के सहयोग की सराहना की है जो पंचायत मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए बड़ी संख्या में आगे आए। सभी पात्र मतदाता जो 1 जनवरी 2025 तक 18 वर्ष की आयु के हो गए हैं और उनके नाम अंतिम मतदाता सूची में नहीं हैं, वे अपेक्षित फॉर्म भरकर और उसे संबंधित ईआरओ/एईआरओ के पास जमा करके अपना नामांकन करा सकते हैं। प्रदेश में 4291 पंचायतों में 33597 पंच और 4291 सरपंच हैं।
विज्ञापन
-- --
ओबीसी आयोग की रिपोर्ट के बाद चुनाव पर होगा फैसला
ओबीसी आयोग ओबीसी आरक्षण पर काम कर रहा है, जिसकी रिपोर्ट के बाद ही पंचायत चुनाव पर फैसला लिया जाएगा। पहली बार पंचायत और स्थानीय निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण को शामिल किया जा रहा है।