जम्मू। बावा कैलख मन्दिर प्रबंधक कमेटी द्वारा प्रेस क्लब में लघु पंचांग का विमोचन किया गया। पंचांग के विमोचन में सनातन धर्म सभा के प्रधान पुरषोत्तम दधीचि, विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश गुप्ता, दिव्य ज्योति संस्थान के जम्मू कश्मीर प्रभारी स्वामी सुचेतानंद और राघवेंद्र पंचांग के सम्पादक डॉ चन्द्रमोली रैना मौजूद रहे। बता दें कि कमेटी की ओर से यह पंचाग नियमित रूप से हर साल प्रकाशित किया जाता है।
प्रबंधक कमेटी के प्रधान शक्ति दत्त शर्मा ने बताया कि बावा कैलख देव जी के मंदिर में धार्मिक कार्यक्रमों के साथ साथ समाज सेवा के कई परिकल्प भी चलाए जाते हैं. मेडिकल कैंप लगाना, साफ सुथरे पुराने वस्त्र इकट्ठा करके जरूरतमंद लोगों में वितरित करना, मरीजों को ऑक्सीजन कंसंन्ट्रेटर और वहील चेयर की सुविधा उपलब्ध कराना जैसे काम नियमित तौर पर किए जाते हैं। इस अवसर पर पुरषोत्तम दधीचि ने कहा कि यह कैलेंडर में व्रत, पर्व इत्यादि की जानकारी का एक आसान साधन है। इस दौरान कमेटी के चेयरमैन चन्द्रमोहन सेठ, फवा महाजन बिरादरी के प्रधान पवन गुप्ता, भारत विकास परिषद के प्रधान भारत भूषण सेठ, कमेटी के महामंत्री पवन सेठ, नरेश शर्मा, विजय गुप्ता, सतीश गुप्ता, प्रभाकर खजुरिया, सुनील दत्त राका, साहिल सेठ आदि उपस्थित रहे।

मेरठ---एसएन फार्म हाउस 100 फुटा रोड मृतको के शवो को कबिस्तान ले जाते लोगस ------नीटू