{"_id":"67450df9dd754b3a9a095106","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-news-c-10-lko1027-489538-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कांग्रेस की विस चुनाव के बाद पहली प्रदेश स्तरीय रैली आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कांग्रेस की विस चुनाव के बाद पहली प्रदेश स्तरीय रैली आज
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश कांग्रेस मंगलवार को राजोरी में शक्ति प्रदर्शन दिखाएगी। संविधान दिवस को लेकर पार्टी पब्लिक रैली के बहाने भारी भीड़ जुटाकर जम्मू संभाग में अपनी पकड़ मजबूत करने का प्रयास करेगी। प्रदेश अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा इसमें मुख्य रूप से शामिल होंगे, जबकि पार्टी का शीर्ष प्रदेश नेतृत्व भी मौजूद रहेगा।
विधानसभा चुनाव के बाद पार्टी की ये पहली पब्लिक रैली होगी। इसके अलावा भी पार्टी की ओर से पूरे प्रदेश में जिला स्तर पर संविधान दिवस के कार्यक्रम होंगे।
राजोरी के विधायक एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इफ्तिखार अहमद का कहना है कि पूरे प्रदेश के नेता इस कार्यक्रम में आ रहे हैं। पार्टी जम्मू संभाग में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है। खासकर पहाड़ी इलाकों में। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं जम्मू कश्मीर के प्रभारी भरत सिंह सोलंकी भी शिरकत कर सकते हैं, लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की गई। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हमीद कर्रा का कहना है कि 26 नवंबर को राजोरी में विशाल कार्यक्रम है। ये प्रदेश स्तरीय रैली है। इसमें बड़े स्तर पर लोग जुटेंगे।