फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए उनका तार्किक निष्कर्ष निकालना जरूरी : सत शर्मा

विज्ञापन
jammu kashmir news
कटड़ा/जम्मू। कटड़ा में भाजपा विधायकों के लिए शुरू की गई दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा ने कहा कि समर्पित भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए अथक जन सेवा कार्यों से पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनकर उभरी है। हाल ही में जम्मू-कश्मीर में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा को सबसे अधिक वोट मिले हैं, जो समाज के सभी वर्गों में भाजपा को मिले उच्च स्तर के विश्वास को दर्शाता है।
विज्ञापन

उन्होंने भाजपा विधायकों से लोगों की आवाज को मजबूती से उठाने और उनके मुद्दों का तार्किक निष्कर्ष निकालने को कहा। अधिकतर विधायक पहली बार चुने गए हैं, इसलिए उन्हें जनता की आकांक्षाओं पर खरा उतरने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है।
विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा ने कहा कि नेकां सरकार जनता को गुमराह कर रही है। मुफ्त बिजली, राशन, पेंशन जैसे वादे झूठे हैं, क्योंकि सरकार के पास इतना बजट नहीं है। अनुच्छेद 370 पर कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि इसे संसद व सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किश्तवाड़ की युवा विधायक शगुन परिहार ने कहा कि अन्य पार्टियां अनुच्छेद 370 को बहाल करने का सपना देख रही हैं, जो कभी पूरा नहीं होगा। भाजपा जम्मू-कश्मीर को पर्यटन हब बनाने पर जोर-शोर से काम करेगी। कार्यशाला में भाजपा के एजेंडों और उपलब्धियों को दिखाया गया। इससे पहले कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में सभी विधायकों ने अपना संक्षिप्त परिचय दिया। इस दौरान विपक्ष के नेता सुनील शर्मा, सांसद जुगल किशोर शर्मा, राज्यसभा सांसद गुलाम अली खटाना, अशोक कौल महासचिव (संगठन), अमित मालवीय राष्ट्रीय आईटी और सोशल मीडिया प्रमुख भाजपा सहित प्रदेश भाजपा के सभी विधायक मौजूद रहे। श्री माता वैष्णो देवी विधानसभा के विधायक बलदेव राज शर्मा ने बीएल संतोष को माता की चुनरी भेंट की।


-----

-------

पार्टी की नीतियों, संगठनात्मक कार्यशैली

राष्ट्रवाद व विकास योजनाओं पर मंथन

प्रशिक्षण कार्यशाला में पार्टी की नीतियों, संगठनात्मक कार्यशैली, राष्ट्रवाद व विकास योजनाओं पर चर्चा और मंथन किया गया। कार्यशाला में जम्मू संभाग से भाजपा के 28 विधायकों को संगठनात्मक कौशल, पार्टी की विचारधारा व आगामी पंचायत व निकाय चुनाव के लिए पार्टी की मजबूती का पाठ पढ़ाया गया। भाजपा नेतृत्व ने विधायकों को जनहित मुद्दों के समाधान व पार्टी की विचारधारा को मजबूत करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed