{"_id":"67aa55f91241ed6e3908227b","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-news-c-10-lko1021-543133-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक वीडियो के चयन पर पीएम से मिलने का मौका मिला : निखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक वीडियो के चयन पर पीएम से मिलने का मौका मिला : निखिल
विज्ञापन
जम्मू। राजोरी के हायर सेकेंडरी स्कूल के 11वीं कक्षा के छात्र निखिल सूदन परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रूबरू होकर गदगद हो गए। उन्होंने बताया कि उनके एक वीडियो के चयन पर उन्हें प्रधानमंत्री से मिलने का मौका मिला। इस वीडियो में उन्होंने अपने स्कूल व अन्य जानकारी साझा की थी।
टीचर भवन जम्मू में सोमवार को परीक्षा पे चर्चा लाइव कार्यक्रम में पहुंचे निखिल ने बताया कि प्रधानमंत्री से मिलकर उनके जीवन का एक बड़ा सपना पूरा हुआ है। उन्हें दिल्ली में सुंदर नर्सरी पार्क में मोदी जी से मिलने का मौका मिला। वहां उनसे परीक्षा को लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने भी हमें बच्चों की तरह अनुभवी टिप्स दिए।
उन्होंने बताया कि किस तरह से इस तनाव के दौर में परीक्षार्थी परीक्षाओं के दौरान कैसा रहन सहन और दिनचर्या बनाए रखें, जिससे अच्छे अंक प्राप्त कर सकें। प्रधानमंत्री के अलावा मुझे वहां विभिन्न राज्यों के बच्चों से भी मिलने का मौका मिला। निखिल ने बताया कि उनकी तरफ से किए गए सवालों के पीएम द्वारा दिए गए जवाबों से भी काफी कुछ सीखने को मिला। इसमें परीक्षा से जुड़े बिंदुओं पर ही अधिकांश ध्यान केंद्रित किया गया था। इसमें तनाव दूर करने के हमें गुर दिए गए, जिसमें मेडिकेशन व अन्य को माध्यम बताया गया। निखिल ने बताया कि राजोरी में उनके पिता पेशे से एक चालक हैं।