{"_id":"672153d3d42945f1d70fdef4","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-news-c-10-jam1008-472115-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: संशोधित पंचायत मतदाता सूची प्रक्रिया में लगेंगे छह विशेष शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: संशोधित पंचायत मतदाता सूची प्रक्रिया में लगेंगे छह विशेष शिविर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। लोकसभा और विधानसभा चुनाव के सफल संचालन के बाद जम्मू-कश्मीर में आगामी पंचायत चुनाव के लिए तैयारियां की जा रही हैं। जम्मू-कश्मीर राज्य चुनाव आयोग की ओर से पंचायत मतदाता सूची 2025 के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है।
इसके तहत 11 नवंबर को ड्राफ्ट पंचायत मतदाता सूची जारी की जाएगी, जिसमें सभी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद 6 जनवरी 2025 को अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी। इस बीच छह विशेष शिविर लगाए जाएंगे।
राज्य चुनाव आयुक्त बीआर शर्मा की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रारूप पीईआर-1 में पंचायत निर्वाचक नामावली (ड्राफ्ट) का प्रकाशन 11 नवंबर को किया जाएगा, जिसमें इस अवधि से आगामी 9 दिसंबर तक जोड़ना/हटाना/सुधार/परिवर्तन के लिए के लिए दावे और आपत्तियां दाखिल की जाएंगी। इस बीच मतदाताओं की सहूलियत के लिए मतदान केंद्र स्थानों पर 16 नवंबर (शनिवार), 17 नवंबर (रविवार), 23 नवंबर (शनिवार), 24 नवंबर (रविवार), 30 नवंबर (शनिवार) और 1 दिसंबर (रविवार) को विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। पंचायत चुनाव बूथ अधिकारी (पीईबीओ यानी वीएलडब्ल्यू/एमपीडब्ल्यूआईजीआरएस) विधानसभा बीएलओ के साथ मतदाताओं के मार्गदर्शन के लिए आवश्यक फॉर्म और पंचायत रोल के साथ इन मतदान बूथ स्थानों पर उपलब्ध रहेंगे। दावों और आपत्तियों का निपटान 23 दिसंबर (सोमवार) को ईआरओ द्वारा किया जाएगा जबकि अंतिम पंचायत मतदाता सूची का प्रकाशन 6 जनवरी 2025 (सोमवार) को किया जाएगा। ओबीसी आरक्षण और संशोधित मतदाता सूची प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनावों की घोषणा की जा सकती है। इससे अगले साल के शुरू में पंचायती चुनाव करवाने की तैयारी की जा रही है।