फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: चुनाव में मांगी 3178 अनुमतियां, 2350 को मिली मंजूरी

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। विधानसभा चुनाव में रैलियों और सभाओं के लिए मारामारी चल रही है। चुनाव आयोग के पास इसके लिए 3178 आवेदन पहुंचे हैं। इनमें से 2350 आवेदनों को मंजूरी दे दी गई है। इसकी जानकारी चुनाव आयोग की ओर से दी गई है। इसके अलावा 336 अनुरोधों को अस्वीकार कर दिया गया, जिनमें अपेक्षित औपचारिकताएं पूरी नहीं हुई थीं, जबकि 241 अनुरोध अभी भी अनुमति जारी करने के लिए विभिन्न सक्षम प्राधिकारियों के स्तर पर विचाराधीन हैं।
विज्ञापन

एनओसी के अभाव में 158 अनुरोध अभी भी विभिन्न स्तरों पर लंबित हैं, जबकि आवेदकों को पर्याप्त समय दिए जाने के बावजूद उनकी ओर से अपर्याप्त औपचारिकताएं प्रस्तुत करने के आधार पर 93 अनुरोध रद्द कर दिए गए।
विज्ञापन

बताया गया कि डोर-टू-डोर प्रचार के लिए 217 आवेदन, हेलीकॉप्टर और हेलीपैड के लिए 28, लाउडस्पीकर परमिट के लिए 33, अस्थायी पार्टी कार्यालय खोलने के लिए 54, पंफलेट वितरण के लिए 20, वीडियो वैन (डीईओ स्तर) की अनुमति के लिए 1, बैठक और लाउड स्पीकर आयोजित करने की अनुमति के लिए 437, लाउड स्पीकर के बिना बैठक आयोजित करने की अनुमति के लिए 278, स्ट्रीट कॉर्नर मीटिंग और लाउड स्पीकर के परमिट के लिए 111, रैलियों और लाउड स्पीकर निकालने की अनुमति के लिए 66, रैली के लिए 304, बैनर और झंडे प्रदर्शित करने के लिए 88, पोस्टर-होर्डिंग प्रदर्शित करने के लिए 73, वाहन परमिट के लिए 79, अंतर जिला वाहन परमिट के लिए 32 और लाउडस्पीकर परमिट वाले वाहन के लिए 426 आवेदन स्वीकार किए गए। इसके अतिरिक्त उम्मीदवार के लिए पूरे विधानसभा क्षेत्र के लिए एक वाहन की 21 अनुमतियां दी गईं, उम्मीदवार के चुनाव एजेंट के लिए पूरे विधानसभा क्षेत्र के लिए एक वाहन की मांग करने वाले 11 और पार्टी कार्यकर्ता के लिए प्रति विधानसभा क्षेत्र एक वाहन की मांग करने वाले 6 आवेदन स्वीकार किए गए। साथ ही स्टार प्रचारकों और पार्टी पदाधिकारियों के लिए वाहन की मांग करने वाले 15 आवेदन स्वीकार किए गए। मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल द्वारा प्रचार/प्रसार सामग्री के परिवहन के लिए 10 वाहनों की अनुमति दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed