फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

सरकारी कर्मियों की ओर से मानदंडों का उल्लंघन करना अपराध नहीं : हाईकोर्ट

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। सरकारी कर्मचारियों की ओर से विभागीय मानदंडों का पालन नहीं करना भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (पीसी एक्ट) के तहत अपराध नहीं माना जाएगा। खासकर तब तो बिल्कुल नहीं, जब संबंधित अधिकारी या कर्मचारी ने कोई बेईमानी करके आर्थिक लाभ न कमाया हो। जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट ने एक मामले का फैसला सुनाते हुए यह टिप्पणी की है।
विज्ञापन

मामला जम्मू-कश्मीर परियोजना निर्माण निगम (जेकेपीसीसी) के दो अधिकारियों से जुड़ा है। इसमें हाईकोर्ट ने जिला न्यायालय के फैसले को पलटते हुए दोनों को राहत दी है। जेकेपीसीसी के दो अधिकारियों खिलाफ साल 2014 में विजिलेंस थाने में एफआईआर दर्ज की गई थीं। एफआईआर में आरोप लगाए गए कि दोनों अधिकारियों ने उत्तर वहनी में इलाके में बनने वाले एक पुल की पहले तकनीकि जांच नहीं की।
विज्ञापन

साथ ही पुल के डिजाइन को भी निदेशालय से अनुमोदित नहीं करवाया। दोनों की गलतियों की वजह से सरकार को आर्थिक नुकसान हुआ है। मामले में दोनों अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम तहत आरोप पत्र तैयार किया गया। साल 2022 में भ्रष्टाचार निरोधक न्यायाधीश, जम्मू की अदालत ने भी दोनों पर लगे आरोपों को सही माना।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला न्यायालय के फैसले को चुनौती देते हुए दोनों अधिकारियों ने हाईकोर्ट में अपील की। जिस पर फैसला सुनाते हुए न्यायाधीश संजय धर ने कहा कि विभागीय मानदंडों का पालन न करना विभागीय जांच शुरू करने का कारण बन सकता है। जब तक यह साबित नहीं हो जाता कि लोक सेवक ने अपने पद का दुरुपयोग करके अपने लिए कोई मूल्यवान वस्तु या आर्थिक लाभ प्राप्त किया है, तब तक पीसी एक्ट के तहत उसे आरोपी नहीं माना जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed