{"_id":"67535e034b08ee3bae0714e5","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-news-c-10-jam1007-497672-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: विरोध के बीच डोंडपुर टोल प्लाजा शुरू दिन भर कर्मियों व चालकों में हुई बहस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: विरोध के बीच डोंडपुर टोल प्लाजा शुरू दिन भर कर्मियों व चालकों में हुई बहस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरां साहिब। लोगों के विरोध के बीच रिंग रोड पर स्थित डोंडपुर टोल प्लाजा पर वीरवार रात से वाहनों से टोल टैक्स लेना शुरू कर दिया है। यह टोल मीरां साहिब से करीब ढाई किलोमीटर आगे और आरएस पुरा से करीब छह किलोमीटर पहले राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से स्थापित किया गया है।
अब रिंग रोड पर दोनों ओर से आवाजाही करने वाले वाहन चालकों को अपनी जेब ढीली करनी होगी। इस टोल के बाद कठुआ की तरफ लखनपुर में दूसरा टोल प्लाजा स्थापित है। वित्त वर्ष 2024-25 के लिए शुल्क प्लाजा से 20 किलोमीटर के दायरे में स्थानीय गैर वाणिज्यिक वाहनों के लिए मासिक पास की दर 340 रुपये होगी।
मीरां साहिब के ललयाल गांव के पास स्थापित डोंडपुर टोल प्लाजा पर शुक्रवार को दिनभर टोल देने को लेकर टोल प्लाजा कर्मियों और वाहन चालकों के बीच बहस होती रही। खासतौर पर स्थानीय लोगों ने अपने क्षेत्र में लगे टोल का विरोध किया। टोल पर पहुंचे एक कार चालक कठुआ निवासी राकेश कुमार ने कहा कि रिंग रोड का कार्य अभी तक पूरा नहीं किया गया है और उस पर अब एक नया टोल प्लाजा स्थापित कर दिया गया है।
विज्ञापन
ऐसे टोल स्थापित करने से पहले चालकों को सभी तरह की बुनियादी सुविधाएं मुहैया करवाई जानी चाहिए, ताकि इस मार्ग पर घट रही दुर्घटनाओं को विराम लगाया जा सके। आधे-अधूरे रिंग रोड पर आए दिन बड़े सड़क हादसे हो रहे हैं। रिंग रोड पर कई स्थानों पर अभी भी काम चल रहा है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
रिंग रोड के लिए कृषि भूमि देकर क्षेत्रवासी खुद को ठगा महसूस कर रहे
कहा, पहले कम दामों पर कृषि योग्य जमीन ली, फिर स्थापित कर दिया टोल
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। रिंग रोड के निर्माण के लिए अपनी कृषि भूमि योग्य जमीन देकर क्षेत्रवासी आज खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। उनका कहना है कि पहले उनकी जमीन ले ली और अब टोल प्लाजा स्थापित करके उन पर आर्थिक बोझ बढ़ाया जा रहा है।
स्थानीय निवासी चमन लाल ने रोष जताते हुए कहा कि रिंग रोड के निर्माण के लिए पहले सरकार ने कम दामों पर उनकी कृषि योग्य जमीन ले ली और फिर अब गांव के पास नया टोल प्लाजा स्थापित कर टैक्स वसूलना शुरू कर दिया है। इससे रोजमर्रा सफर करने वाले स्थानीय लोगों को अधिक प्रभावित होना पड़ेगा। जमीनों के एवज में आसपास के गांव के किसानों को सरकारी नौकरी भी नहीं दी।
उन्होंने चेतावनी दी कि अगर टोल प्लाजा हटाया नहीं गया तो ग्रामीण प्रदर्शन करेंगे। वहीं, मीरां साहिब के पूर्व सरपंच किशोर कुमार ने कहा कि सरकार की ओर से आसपास के ग्रामीणों पर टोल प्लाजा के नाम पर टैक्स लगा दिया गया है। जम्मू-कश्मीर के प्रवेशद्वार लखनपुर में टोल प्लाजा लगाने को लेकर लोगों का गुस्सा ठंडा भी नहीं हुआ है और अभी निर्माणाधीन रिंग रोड पर टोल प्लाजा लगा दिया है।
-- -- -- -
टोल कर्मियों के साथ बारातियों की बहस
टोल प्लाजा पर पहुंचे एक बारात में शामिल लोगों की टोल प्लाजा कर्मियों के साथ कहासुनी और बहस हो गई। उन्होंने आधे-अधूरे रिंग रोड पर टोल टैक्स लगाने को गैर कानूनी बताया और टोल देने से मना कर दिया। उन्होंने टोल प्लाजा कंपनी के प्रभारी से बात करने के लिए कहा मगर वहां कोई मौजूद नहीं था। इसके बाद दूसरे कर्मियों से बातचीत करने पर बारात में शामिल वाहनों को वहां से छोड़ दिया गया।
-- -- --
सांबा जिले के राया मोड़ से शुरू होता है रिंग रोड
रिंग रोड सांबा जिले के राया मोड़ से शुरू होकर 54 गांवों से होते हुए 58.6 किलोमीटर तक है और 21.4 किलोमीटर की दूरी पर गांव डोंडपुर व ललयाल के बीच टोल प्लाजा स्थापित किया गया है। पहले सरोर के पास टोल प्लाजा था, जिसे हटा दिया गया था। पहले इस मार्ग से आने जाने वाले वाहन चालकों को लखनपुर ही टोल देना पड़ता था, लेकिन अब उन्हें दो जगह टोल देना होगा। सतवारी से सपवाल (सांबा से पहले) तक 38 किलोमीटर के मार्ग पर फ्लाईओवर का निर्माण जारी रहने से कठुआ और जम्मू के लिए आने जाने वाले अधिकांश छोटे बड़े वाहन मीरां साहिब रिंग रोड से वैकल्पिक मार्ग के तौर पर आवाजाही कर रहे थे। लेकिन अब उन्हें रिंग रोड पर टोल देना होगा।
-- -- -- -- -- --
डोंडपुर शुल्क प्लाजा के लिए उपयोगकर्ता शुल्क
जम्मू। सड़क यातायात व राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय के तहत प्रोजेक्ट निदेशक, पीआईयू जम्मू की ओर से जम्मू रिंग रोड पर राया मोड़ से कोट भलवाल तक किमी 21+450 पर डोंडपुर शुल्क प्लाजा के लिए उपयोगकर्ता शुल्क संग्रह अधिसूचित किया गया है।
वाहन, एकल यात्रा (फास्टैग से), वापसी यात्रा (24 घंटे में), मासिक पास (50 यात्राएं), जिले में पंजीकृत वाणिज्यिक वाहन (राष्ट्रीय परमिट के तहत चलने वाले वाहनों को छोड़कर)
कार, जीप, वैन एवं एलएमवी- 130, 195, 4315, 65
हल्का वाणिज्यिक वाहन, हल्का माल वाहन या मिनी बस-210, 315, 6970, 105
बस व ट्रक (2एक्सल)-440, 655, 14600, 220
थ्री एक्सल वाणिज्यिक वाहन-480, 715, 15930, 240
एचसीएम या ईएमई या एमएवी (4 से 6 एक्सल)- 685, 1030, 22900, 345
बड़े वाहन (7 व अधिक एक्सल)- 835, 1255, 27875, 420