फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: वेस्ट पाकिस्तानी रिफ्यूजी व गोरखा समुदाय का उमर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। विशेष दर्जे की बहाली के प्रस्ताव के खिलाफ जम्मू में विभिन्न सामाजिक संगठनों ने नेकां सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। वेस्ट पाकिस्तानी रिफ्यूजी और गोरखा समुदाय के लोगों ने नाराजगी व्यक्त की। समुदाय के लोगों ने कहा कि विशेष दर्जे की बहाली के प्रस्ताव से नेकां सरकार गोरखा और वेस्ट पाकिस्तानी रिफ्यूजियों को मिले अधिकार को फिर से छीनना चाहती है।
विज्ञापन

वेस्ट पाकिस्तानी रिफ्यूजी समुदाय के लोगो ने वीरवार को महाराजा हरि सिंह पार्क में प्रदर्शन किया। इस दौरान सदस्यों ने कहा कि अनुच्छेद 370 की बहाली को लेकर लाए इस प्रस्ताव की हम निंदा करते हैं। सरकार 370 को वापस लेकर वेस्ट पाकिस्तानी रिफ्यूजियों को मिले अधिकार छीनना चाहती है। वहीं गोरखा समुदाय के लोगों ने गोरखा नगर में प्रदर्शन किया। इस दौरान समुदाय के लोगों ने नेशनल कांफ्रेंस, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी के खिलाफ नारेबाजी की और पुतला जलाया। समुदाय के लोगों ने कहा कि अनुच्छेद 370 निरस्त होने के बाद गोरखा समुदाय को अधिकार मिले हैं। अब सरकार फिर से इस अनुच्छेद की बहाली की कोशिश कर रही है, जिससे वह हमारे समुदाय को फिर से वंचित करने की कोशिश कर रही है। हम इस तरह के प्रस्ताव का विरोध करते हैं। समुदाय के सदस्यों ने कहा कि अनुच्छेद 370 की बहाली नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed