फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: जम्मू-कश्मीर पुलिस खरीदेगी 893 मोबाइल टैबलेट

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। प्रदेश पुलिस डिजिटलीकरण की तरफ महत्वपूर्ण कदम बढ़ाने जा रही है। बड़े स्तर पर मोबाइल टैबलेट खरीदने की योजना बनाई गई है। इन मोबाइल टैबलेट के माध्यम से पुलिस ऑनस्पाट रिपोर्टंग कर सकेगी। इसकी जानकारी पुलिस मुख्यालय में भी उसी समय अपलोड हो सकेगी। अधिकारी जानकारी ले सकेंगे। साथ ही बीट कर्मियों की कार्यप्रणाली भी नजर में रहेगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस ने 893 मोबाइल टैबलेट खरीदने की योजना बनाई है। ये मोबाइल टैबलेट वाईफाई, 4जी, 5जी, वोल्टी, एज या फिर इसकी आगे की सेवाओं का डाटा सपोर्ट करेंगे। खास बात ये होगी कि इनमें एक, दो, तीन या इससे अधिक सिम का इस्तेमाल किया जा सकता है। 12 जीबी से अधिक रैम होगी। दोनों तरफ के कैमरे 8 से 13 मेगापिक्सल के होंगे। 10 हजार एंपेयर तक की बैटरी होगी। बताया जा रहा है कि दो महीने के भीतर इन मोबाइल टैबलेट को लाया जाएगा। संभव है कि नए वर्ष में ये दिए जाएंगे।
विज्ञापन

पुलिस मुख्यालय में तैनात एआईजी मोहिता शर्मा का कहना है कि इन मोबाइल टैबलेट के लिए प्रस्ताव तैयार है। मंजूरी मिल चुकी है। निजी कंपनी से लिए जाएंगे। कंपनी से लेकर पहले ट्रायल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या होगा लाभ
बता दें कि थाना स्तर पर बीट सिस्टम लागू है। सब इंस्पेक्टर से लेकर कांस्टेबल तक को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। मौजूदा समय में ये लोग अपनी अपनी बीट में जाने के बाद दस्ती जानकारी देते हैं। लेकिन इन मोबाइल टैबलेट के आने से ये लोग आनलाइन ही जानकारी देंगे। ये भी संभव है कि मौका ए वारदात पर जाकर पूरे मामले की रिपोर्टिंग ऑनलाइन दर्ज होगी। इन टैब को एक खास तरह के कंट्रोल रूम से जोड़ा जा सकता है। यहां पर इनकी मोनिटरिंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed