फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: स्कूल शिक्षा विभाग भर्ती करेगा 575 लेक्चरर, अधिसूचना जल्द जारी होगी

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। आठ साल के लंबे इंतजार के बाद स्कूल शिक्षा विभाग में सीधी भर्ती के तहत लेक्चरर की नियुक्ति होने जा रही है। स्कूल शिक्षा विभाग 575 लेक्चरर की भर्ती करने जा रहा है। यह भर्ती जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग (जेकेपीएससी) द्वारा की जाएगी। अंतिम बार 2016 में स्कूल शिक्षा विभाग में सीधी भर्ती के तहत लेक्चररों को नियुक्ति किया गया था। इसके बाद डीपीसी के तहत ही लेक्चरर पदोन्नत किए जा रहे थे।
विज्ञापन

स्कूल शिक्षा विभाग में लेक्चरर की कमी है। यही कारण है विभाग हर साल शैक्षणिक व्यवस्था के तहत संविदा पर लेक्चरर को नियुक्त करता है। नई सरकार का गठन होने के बाद शिक्षा मंत्री ने स्कूल शिक्षा विभाग में 575 लेक्चरर की भर्ती करने का फैसला लिया था। लंबे समय से लेक्चचर बनने का ख्वाब देखने वाले युवाओं को इससे काफी राहत मिली है, क्योंकि वे अब लेक्चरर बन सकते थे। 575 पदों में गणित, केमिस्ट्री, बॉटनी, फिजिक्स, जियोलॉजी के 50 और उससे ज्यादा पद हैं। वहीं राजनीतिक विज्ञान, एजुकेशन, इंग्लिश, ईवीएस के 45 से अधिक पद हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा अजय कुमार ने बताया कि लंबे समय से लेक्चररों की सीधी भर्ती को बहाल करने की मांग कर रहे थे। 2016 में अंतिम बार जेकेपीएससी के तहत लेक्चररों के पद भरे गए थे। इतने लंबे समय बाद सीधी भर्ती हो रही है। जेकेपीएससी से मांग है कि जल्द अधिसूचना और सिलेबस जारी करे ताकि हम अपनी तैयारी शुरू कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed