फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: जम्मू की 11 सीटों पर 32 नामांकन, आज नामांकन का अंतिम दिन

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। जिले की विस सीटों पर नामांकन का आज अंतिम दिन होगा। इसके पहले बुधवार को 11 सीटों पर 32 नामांकन भरे गए। नामांकन भरने वालों में पूर्व मंत्रियों से लेकर पूर्व विधायक तक शामिल हैं। राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों ने अपने समर्थकों के साथ रैलियां निकालकर नामांकन किए।
विज्ञापन

छंब विस सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी सुरिंदर कुमार, अखनूर से बसपा के चित्रमनु, सुचेतगढ़ से पूर्व विधायक गारू राम ने भाजपा, शाम लाल निर्दलीय, उषा देवी निर्दलीय, बाहु से डीपीएपी के सोबत अली, भाजपा के विक्रम रंधावा, अलायंस डेमोक्रटिक पार्टी के सुहेल मुजमिल, कांग्रेस के तरणजीत सिंह टोनी, निर्दलीय कुलवंत सिंह, मड़ से पूर्व एसएसपी मोहन लाल कैथ ने निर्दलीय, मूला राम ने कांग्रेस, बसपा से जगदीश चंद्र, जम्मू ईस्ट से राजकुमार निर्दलीय, कांग्रेस के योगेश साहनी, जम्मू उत्तर से पीडीपी के दर्शन कुमार, जम्मू पश्चिम से मिनाक्षी शिवसेना उद्धव ठाकरे, डीपीएपी के गौरव चोपड़ा, आरएस पुरा जम्मू से कांग्रेस के रमन भल्ला, पीडीपी के नरिंद्र शर्मा, निर्दलीय हरबंस लाल, जनता दल के हरप्रीत सिंह, बसपा के गुरदेव सिंह, नगरोटा से निर्दलीय शाह मोहम्मद, कांग्रेस के बलवीर सिंह, बसपा के शाक मोहम्मद, बिश्नाह से पीडीपी के विक्की डोगरा, भाजपा के सुरजीत कुमार व राजीव कुमार, समाजवादी पार्टी से तरसेम खुल्लर, निर्दलीय प्रेम लाल ने नामांकन भरा।
विज्ञापन

---------------------
चंद्र प्रकाश गंगा ने विजयपुर सीट से दाखिल किया नामांकन (इसके साथ ट्रैक पर फोटो है डीसी लगा लें)
-रैली में कहा-मैं आपका प्यार देख भावुक हूं


विजयपुर (वि)। विजयपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी चंद्र प्रकाश गंगा ने मंगलवार को राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग, सांसद जुगल किशोर शर्मा के साथ नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नामांकन से पहले वह धार्मिक और सांस्कृतिक अनुष्ठान में शामिल हुए। ठंडी खुई में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने उपलब्धियों और अगले पांच वर्षों के रोडमैप के बारे में बात की। गंगा ने कहा, यह मेरा चौथा चुनाव है और मेरे प्रति आपका प्यार और समर्थन देखकर मैं भावुक हूं। रैली में ब्लॉक पुरमंडल, बाड़ी ब्राह्मणा और विजयपुर के दूरदराज के इलाकों से लोग आए थे।

रैली में सांसद जुगल किशोर ने कहा, देविका नदी के ठीक सामने खड़ा एम्स न केवल विजयपुर बल्कि पूरे जम्मू प्रांत के लिए एक संजीवनी साबित होगा। इस मौके पर डीडीसी चेयरमैन सांबा केशव दत्त शर्मा, भाजपा के वरिष्ठ नेता जय राम शर्मा, मोहन थापा, अरुण शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed