फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: जीएमसी की तीन परियोजनाओं को 24 जून को जनता को समर्पित कर सकते शाह

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आगामी 24 जून को जीएमसी जम्मू की प्रतिष्ठित तीन परियोजनाओं को वर्चुअल मोड से जनता को समर्पित कर सकते हैं। इसमें राज्य कैंसर संस्थान जम्मू में पेट स्कैन और ब्रेकीथेरेपी मशीन के शुरू होने से कैंसर चिकित्सा देखभाल मजबूत होगी। इसके अलावा जीएमसी में बीएसएल 3 (बायो सेफ्टी लेबल) लैब के शुरू होने से उच्च संक्रमण वाले परीक्षण जम्मू में सरकारी स्तर पर हो सकेंगे। हालांकि शाह के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भी वर्चुअल मोड से इन परियोजनाओं का उद्घाटन करने की सूचना है।
विज्ञापन

राज्य कैंसर संस्थान में पेट स्कैन और ब्रेकीथेरेपी मशीन को स्थापित कर दिया गया है। जिसे अटाॅमिक एनर्जी रेगुलेटरी बोर्ड से मंजूरी मिलने का इंतजार किया जा रहा है। पेट स्कैन मशीन को करीब 14 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित किया गया है, जो जम्मू संभाग के दस जिलों के किसी पहले सरकारी अस्पताल में स्थापित की गई है। इस मशीन के शुरू होने से कैंसर मरीजों को पेट स्कैन जैसे महंगे टेस्ट पर आर्थिक बोझ कम होगा।
विज्ञापन

जम्मू संभाग में निजी स्तर पर श्री माता वैष्णो देवी सुपर स्पेशियलिटी नारायणा अस्पताल के अलावा एस्काॅम बत्रा, सिद्दड़ा में पेट स्कैन मशीन स्थापित है। यहां एक टेस्ट के लिए 15 से 20 हजार रुपये तक मरीज को खर्च करने पड़ते हैं। सरकारी स्तर पर प्रदेश में स्किम्स सोरा श्रीनगर में पेट स्कैन मशीन का मरीजों को लाभ मिल रहा है। सरकारी स्तर पर इस टेस्ट की कीमत कुछ हजार रुपये है। राज्य कैंसर संस्थान में पेट स्कैन मशीन के शुरू होने से जम्मू संभाग के साथ पठानकोट के मरीजों को भी चिकित्सा लाभ मिलेगा। इसी तरह ब्रेकीथेरेपी मशीन के शुरू होने से कैंसर मरीजों को राहत मिलेगी। इसी तरह जीएमसी की माइक्रोबायोलाजी विभाग में पांच साल की परियोजना के बाद बीएसएल 3 लैब को शुरू किया जाएगा। इस लैब से उच्च संक्रमण में सार्स, कोविड, जीका, इंफ्लूजा आदि परीक्षण किए जा सकेंगे। इस लैब में भीतर के वातावरण से हवा बाहर और बाहर के वातावरण से हवा भीतर नहीं जाती है। इसके लिए चिकित्सा कर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है। अभी तक ऐसे परीक्षण के लिए सैंपलों को बाहर की लैब में भेजा जा रहा है। ऐसी लैब के शुरू होने से भविष्य में उच्च संक्रमण वाली बीमारियों की रोकथाम बेहतर होगी। जीएमसी जम्मू के प्रिंसिपल डाॅ. आशुतोष गुप्ता का कहना है कि पेट स्कैन, ब्रेकीथेरेपी और बीएसएल 3 लैब को शीघ्र शुरू करने की योजना है, इसके लिए उद्घाटन का प्रस्ताव भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed