फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

पंचायतों में सफाई का रखें ध्यान : डुल्लू

विज्ञापन
jammu kashmir news
स्वच्छ भारत मिशन पर हुए कामों के बारे में जानकारी देते मुख्य सचिव अटल डुल्लू
जम्मू। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत पंचायतों में किए गए कार्यों को पूरा किया जाए। साथ ही इसकी रिपोर्ट प्रेषित की जाए। यह निर्देश मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने ग्रामीण विकास विभाग (आरडीडी) की बैठक में दिए। इस मौके पर उन्होंने कार्यान्वयन योजना और आगामी वर्ष के लिए बनाई गई योजना के तहत हुई प्रगति की समीक्षा भी की।
विज्ञापन

उन्होंने गांवों को साफ और स्वच्छ रखने के लिए कहा। एसबीएम (जी) के तहत निर्मित परिसंपत्तियों की नियमित निगरानी के लिए पोर्टल को शीघ्र शुरू करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इन सभी संपत्तियों की परिकल्पना हमारे गांवों को स्वच्छ रखने के लिए की गई है। इनमें से प्रत्येक सामुदायिक संपत्ति का निर्धारित उद्देश्यों के लिए अधिकतम उपयोग किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

मुख्य सचिव ने विभाग को इन परिसंपत्तियों के संचालन और रखरखाव (ओ एंड एम) के लिए एक उचित तंत्र तैयार करने को भी कहा।
जल शक्ति विभाग के एसीएस शालीन काबरा ने भी इस मिशन के सुचारू कार्यान्वयन के लिए की गई पहलों के बारे में अवगत करवाया। काबरा ने अन्य विभागों विशेषकर जल जीवन मिशन द्वारा अपनाए गए कुछ समानांतर मॉडलों का अध्ययन करने की आवश्यकता को रेखांकित किया। सचिव आरडीडी एजाज़ असद ने बैठक को एसबीएम (जी) के तहत विभाग द्वारा अब तक दर्ज की गई संचयी उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विभाग सभी ग्रामीण क्षेत्रों में ठोस, तरल और प्लास्टिक कचरे के प्रबंधन के लिए काम करे। डीजी ग्रामीण स्वच्छता अनु मल्होत्रा ने बैठक में बताया कि विभाग की एआईपी 2025-26 के तहत लगभग 1243 गांवों को ओडीएफ (प्लस) मॉडल श्रेणी घोषित करने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed