{"_id":"67535c889575d6d5ea06a194","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-news-c-10-jam1005-497190-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K Boarder: भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर आकर्षण का केंद्र बना सुचेतगढ़, तीन वर्षों में पहुंचे एक लाख सैलानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K Boarder: भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर आकर्षण का केंद्र बना सुचेतगढ़, तीन वर्षों में पहुंचे एक लाख सैलानी
Sat, 07 Dec 2024 01:50 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2024 01:50 AM IST
सार
सुचेतगढ़ बॉर्डर पर पिछले तीन वर्षों में सुविधाओं के विस्तार और सीमा पर शांति के कारण पर्यटकों की संख्या एक लाख तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
सुचेतगढ़ को जाने वाली सड़क: स्रोत संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चकाचक सड़क, जगह-जगह खाने-पीने की दुकानें, न गोलियों की तड़तड़ाहट का शोर, न ही डर। हफ्ते में दो दिन बीटिंग रिट्रीट। ऐसा माहौल इस समय भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर स्थित आक्ट्राॅय का है। यहां हर रोज पर्यटक पहुंच रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुचेतगढ़ और यहां पहुंचने तक पिछले कुछ समय से सुविधाओं का विस्तार हुआ है।
विज्ञापन
इससे सैलानियों के लिए पहुंचना आसान हुआ है। जानकारी के अनुसार, सुचेतगढ़ बॉर्डर पर हर रोज 50 से 60 पर्यटक पहुंच रहे हैं। हफ्ते में दो दिन रविवार और शनिवार इनकी संख्या 500 से 700 तक पहुंच जाती है। पिछले तीन वर्ष में सुचेतगढ़ बॉर्डर पर एक लाख के करीब पर्यटक पहुंचे हैं। वर्ष 2021 से पहले एक माह में 50 लोग भी सुचेतगढ़ नहीं पहुंचते थे।
विज्ञापन