{"_id":"66737a479321fcf2700fcfba","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-news-c-10-jam1004-383835-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बिजली कट से छूटे पसीने, पानी की किल्लत से सूखे कंठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बिजली कट से छूटे पसीने, पानी की किल्लत से सूखे कंठ
विज्ञापन
जम्मू। गर्मी से शहर के लोग परेशान हैं। लगातार लग रहे बिजली कट जहां पसीना छुड़ा रहे हैं, वहीं, पानी की किल्लत से लोगों की प्यास नहीं बुझ पा रही है। घोषित कटौती के अलावा ओवरलोड से अतिरिक्त कटौती हो रही है। इससे लोगों की रात गर्मी में बीत रही है।
बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अब गर्मी की वजह से कट नहीं लगते हैं, लेकिन गर्मी के कारण उपकरणों के ओवरलोड होने की वजह से कटौती हो रही है। पिछले 24 घंटे में पूरे शहर में 5 घंटे ओवरलोड की वजह से कटौती हुई है। वहीं, रात को भी डेढ़ घंटा बिजली गुल रही, जिससे लोग परेशान रहे। भगवती नगर, रिहाड़ी, जानीपुर में लोगों को ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ा।
वहीं बिजली न होने की वजह से पानी की आपूर्ति में भी बाधा आ रही है। पानी की समस्या नानक नगर, सुंजवां, बठिंडी में सबसे ज्यादा देखने को मिली, क्योंकि यहां पर बुधवार को पानी आया ही नहीं। वहीं ग्रेटर कैलाश, त्रिकुटा नगर और नरवाल में कम पानी आया। सतवारी कुंजवानी में केवल 35 मिनट पानी की आपूर्ति हुई है। पुराने शहर का हाल भी इससे अलग नहीं था। यहां केवल 25-30 मिनट ही पानी आया। इसके अलावा रिहाड़ी, जानीपुर में 45 मिनट ही पानी आया।