फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: प्रदेश के तीन टोल प्लाजा पर महंगा हुआ सफर, पांच प्रतिशत शुल्क वृद्धि

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। प्रदेश के नाशरी, बनिहाल और कारकुट, श्रीनगर टोल प्लाजा से नए वित्त वर्ष से सफर करना महंगा हो गया है। इन टोल प्लाजा पर 5 प्रतिशत तक टोल शुल्क बढ़ाया गया है। न्यायालय में मामला विचाराधीन होने के कारण लखनपुर और बन टोल प्लाजा नगरोटा पर टोल शुल्क में वृद्धि नहीं की गई है।
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर व लद्दाख उच्च न्यायालय की डिवीजन बेंच ने गत फरवरी के अंत में अपने एक ऐतिहासिक फैसले में लखनपुर से उधमपुर तक राष्ट्रीय राजमार्ग का काम पूरा नहीं होने तक लखनपुर और बन टोल प्लाजा पर वाहन चालकों से कुल टोल शुल्क से सिर्फ 20 प्रतिशत शुल्क लेने के आदेश दिए थे। हालांकि यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है और पहले की तरह इन टोल प्लाजा पर शुल्क लिया जा रहा है। लेकिन भारत राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के नए आदेश के तहत शुल्क नहीं बढ़ाया गया है। नाशरी टनल के टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले स्थानीय गैर वाणिज्यिक वाहन चालकों से फास्टैग मासिक पास के लिए 350 रुपये लिए जाएंगे। इसमें हर वर्ष 2008 संशोधन शुल्क नियम की समीक्षा करने का प्रावधान है।
विज्ञापन

--नाशरी टोल प्लाजा
वाहन एकल सफर (सभी फास्टैग माध्यम से) वापसी सफर मासिक पास (50 सफर) जिले में पंजीकृत वाणिज्यिक वाहन
कार/जीप/वैन/एलएमवी 195 290 6440 95
एलसीवी,एलजीवी, मिनी बस 310 470 10405 155
बस व ट्रक (2 एक्सल) 655 980 21805 325
3 एक्सल वाणिज्यिक वाहन 715 1070 23785 355
एचसीएम व ईएमई व एमएवी
(4 से 6 एक्सल) 1025 1540 34190 515
बड़े वाहन (7 व अधिक एक्सल) 1250 1875 41625 625
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed