{"_id":"67aa562fcee77c398c089c10","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-news-c-10-jam1003-543062-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बालटाल व पहलगाम ट्रैक पर आपदा प्रबंधन मजबूत होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बालटाल व पहलगाम ट्रैक पर आपदा प्रबंधन मजबूत होगा
विज्ञापन
मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने सोमवार को श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की 14वीं उच्च स्तरीय बैठक में यात्र
जम्मू। श्री अमरनाथ यात्रा 2025 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने सोमवार को श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) की 14वीं उच्च स्तरीय समिति (एचएलसी) बैठक में यात्रा शुरू होने से पूर्व सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने अनंतनाग और गांदरबल के उपायुक्तों को पारंपरिक बालटाल और पहलगाम मार्गों पर आपदा संभावित क्षेत्रों को चिह्नित करने पर जोर दिया। सामान्य तौर पर जून के अंत या जुलाई के पहले सप्ताह में श्री अमरनाथ यात्रा का आगाज होता है।
मुख्य सचिव ने पीडब्ल्यूडी, पीडीडी, जल शक्ति, आरडीडी, एचएंडयूडीडी, बीआरओ, दूरसंचार और अन्य सहित सभी विभागों से आगामी महीने में आवश्यक निविदा और अन्य अनुबंध संबंधी प्रक्रियाओं को पूरा करने को कहा। इसमें समय पर आवश्यक खरीद को सुनिश्चित बनाया जाए, ताकि अपेक्षित व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जल्दबाजी न हो। उन्होंने कहा कि डीएमआरआरएंडआर विभाग तीर्थयात्रियों के लिए सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए एसओपी तैयार करने के संबंध में संबंधित जिला प्रशासन के साथ मजबूत समन्वय बनाए। संबंधित उपायुक्त सेवा प्रदाताओं को सभी जरूरी सुविधाएं प्रदान करें। इसके लिए समन्वय के साथ कार्य विंडो का कुशलतापूर्वक उपयोग किया जाए। उन्होंने प्रत्येक विभाग और उपायुक्त से उनकी भूमिका और जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी ली। तीर्थयात्रा के सुचारू संचालन के लिए किए जाने वाले प्रबंधों को अंतिम रूप देने को प्रत्येक विभाग एक नोडल अधिकारी नामित करे। उन्होंने यात्रा के लिए आवश्यक कार्यों और खरीद को पूरा करने के लिए विभागों की बजट आवश्यकताओं का जायजा लिया। पीडीडी को जल शक्ति विभाग द्वारा एचटी/एलटी लाइनों और एंटी-फ्रीजिंग पाइपलाइन प्रणाली को भूमिगत करने का काम पूरा करने के लिए कहा। उन्होंने यातायात योजना बनाने पर भी जोर दिया, ताकि जाम न लगे और लोगों को आवागमन में कोई परेशानी का सामना न करना पड़े। इसी तरह पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग,
-- -- --
आरएफआईडी पंजीकृत यात्रियों को वैध स्वास्थ्य प्रमाणपत्र मिलेगा
यात्रा के दौरान केवल आरएफआईडी पंजीकृत तीर्थयात्रियों को वैध स्वास्थ्य प्रमाण पत्र सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर चर्चा की गई। आईएमडी की ओर से पंजीकृत तीर्थयात्रियों को दैनिक मौसम अपडेट भेजा जाएगा। इसके अलावा आरडीडी और एचएंडयूडीडी अपने-अपने क्षेत्रों में उचित सफाई की जिम्मेदारी निभाएंगे। दोनों विभाग यह सुनिश्चित करेंगे कि पवित्र गुफा के मार्ग पर आवश्यक संख्या में शौचालय/स्नानघर स्थापित किए जाएं। यात्रा शुरू होने से पहले प्रत्येक शिविर स्थान पर रोशनी, पानी की टंकियां, शौचालय, बैक-अप जनरेटर, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, संचार टावरों की स्थापना सुनिश्चित की जाएगी। बोर्ड के सीईओ डॉ. मंदीप कुमार भंडारी ने पिछली व्यवस्थाओं और सुधार के बारे में जानकारी दी।