फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: नशा, मवेशी तस्कर और गैंगस्टर का गठजोड़ पुलिस पर पड़ रहा भारी

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। जम्मू-कश्मीर पुलिस के सामने नशा और मवेशी तस्करी के साथ-साथ गैंगस्टर प्रवृत्ति एक बड़ी चुनौती बनकर उभरी है। जम्मू, सांबा और कठुआ जिलों में यह गठजोड़ पुलिस पर जानलेवा हमलों का कारण बन रहा है। 2019 से अब तक ऐसे एक दर्जन से अधिक मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन

जम्मू जिले के बिश्नाह, आरएस पुरा, फ्लायं मंडल, मनवाल, नगरोटा, रिंग रोड, सांबा जिले के विजयपुर, बाड़ी ब्राह्मणा और कठुआ जिले के नगरी व हीरानगर जैसे इलाकों में पुलिस पर मवेशी व नशा तस्करों और गैंगस्टरों के हमले बढ़े हैं। साथ ही, इन क्षेत्रों में युवाओं में नशे की लत भीतेजी से फैल रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे असामाजिक तत्वों को रोकने के लिए प्रयासरत हैं और ऐसे लोगों पर नजर रखे हुए हैं। आंकड़े भी बताते हैं तस्करी के मामलों में वृद्धि : 2024 में पुलिस ने जम्मू ग्रामीण क्षेत्र में गोवंश तस्करों के खिलाफ 333 एफआईआर दर्ज की हैं। 3,014 मवेशियों को बचाया और 309 वाहन जब्त कर 352 तस्करों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

जम्मू जिले में एनडीपीएस एक्ट के तहत 200 एफआईआर दर्ज हुईं और 300 लोगों को गिरफ्तार किया गया। 83 वाहन जब्त किए गए, जबकि हेरोइन बरामदगी के मामलों में अकेले 246 लोगों के खिलाफ 153 एफआईआर दर्ज की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed