{"_id":"66c29f05ed06f53ad50cab26","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-news-c-10-1-jam1004-423123-2024-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अब बागों में पैदा होंगे अरुणिमा, श्रेष्ठ और लालिमा प्रजाति के आम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अब बागों में पैदा होंगे अरुणिमा, श्रेष्ठ और लालिमा प्रजाति के आम
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश में अब आम की नई प्रजाति अरुणिमा, श्रेष्ठ और लालिमा की भी बागवानी होगी। इसके लिए स्काॅस्ट जम्मू की ओर से 100 से ज्यादा बागवानों को इसी माह निशुल्क पौधे वितरित किए जाएंगे। हालांकि वर्तमान में दशहरी, आम्रपाली प्रजाति की बागवानी हो रही है। नई प्रजाति की खास बात यह है कि इसका पौधा तीन साल में तैयार हो जाएगा और छह-सात साल बाद फल देना शुरू कर देगा। नई प्रजाति को लेकर स्काॅस्ट जम्मू में चल रहे शोध में सामने आया है कि छह-सात साल के बाद एक पेड़ 25 से 30 किलो आम की पैदावार देगा। स्काॅस्ट जम्मू में यह शोध 2018 से चल रहा है। नई प्रजाति के आमों को जम्मू, सांबा, कठुआ सहित अन्य जिलों में उगाया जा सकेगा। अगले साल फिर से ट्रायल के लिए पौधे वितरित होंगे।
-- -- -- -- -- -- -- --
बाहरी राज्यों से होती है प्रदेश में आपूति
मौजूदा समय में प्रदेश में आम बाहरी राज्यों से मंगवाया जाता है। प्रदेश में आम की पैदावार जरूरत के मुताबिक नहीं हो पाती है। बरसात में बाहरी राज्यों के आम से ही जरूरत पूरी की जाती है।
-- -- -- -- -- -- -- -
कोट
आम के पौधों की नई प्रजातियों के पौधे इसी माह वितरित करने की तैयारी है। इसके पौधे बागवानों में मुफ्त बांटे जाएंगे। इस पर शोध स्काॅस्ट जम्मू में जारी है।
विज्ञापन
- डाॅ. प्रशांत बख्शी, एचओडी, बागवानी विभाग स्काॅस्ट