{"_id":"63962c33bc51673a3a1ebd6b","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu274170158","type":"story","status":"publish","title_hn":"Job in J&K: आईआईएम जम्मू में नॉन टीचिंग पदों पर निकलीं भर्ती, आवेदन की आखिरी तारीख 30 दिसंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Job in J&K: आईआईएम जम्मू में नॉन टीचिंग पदों पर निकलीं भर्ती, आवेदन की आखिरी तारीख 30 दिसंबर
Mon, 12 Dec 2022 11:54 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Dec 2022 11:54 AM IST
सार
योग्य अभ्यर्थी अपनी शैक्षणिक योग्यता के अनुसार निर्धारित तारीख तक संस्थान की साइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अधिसूचना के मुताबिक कई पद आरक्षित वर्ग के भी खाली हैं।
विज्ञापन
Job Tips
- फोटो : Istock
विस्तार
भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) जम्मू में नॉन टीचिंग के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए 30 नवंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 30 दिसंबर आवेदन की अंतिम तारीख है। संस्थान की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार परियोजना अभियंता का एक पद, सिस्टम मैनेजर का एक, प्लेसमेंट अधिकारी का एक, प्रशासनिक अधिकारी का एक, चीफ इनोवेटिव ऑफिसर का एक पद भरा जाना है।
विज्ञापन
इसके साथ ही निदेशक सचिव का एक, सहायक प्रशासनिक अधिकारी (अकादमिक) का एक, सहायक प्रशासनिक अधिकारी (इस्टेबलिशमेंट) का एक, सहायक प्रशासनिक अधिकारी (हिंदी भाषा एवं प्रशासन) का एक, सहायक प्रशासनिक अधिकारी (अंतरराष्ट्रीय संबंध) का एक, पुस्तकालय सहायक का एक, वेबिनार डिजाइनर का एक, कनिष्ठ अभियंता (सिविल) का एक, हॉस्टल सुपरवाइजर फिमेल का एक पद भरने के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन
योग्य अभ्यर्थी अपनी शैक्षणिक योग्यता के अनुसार निर्धारित तारीख तक संस्थान की साइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अधिसूचना के मुताबिक कई पद आरक्षित वर्ग के भी खाली हैं। उन पदों को भरने के लिए जो मानदंड और पात्रताएं तय की गई हैं। उन्हीं के मुताबिक अभ्यर्थियों को आवेदन करना होगा। साक्षात्कार और लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन