फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir cricket team ready for Ranji trophy first match against Madhya Pradesh on 13 December

खेल: रणजी के रण के लिए जम्मू कश्मीर की टीम तैयार, कल मध्यप्रदेश से पहला मुकाबला

Mon, 12 Dec 2022 12:11 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Mon, 12 Dec 2022 12:11 PM IST
सार

13 से 16 दिसंबर के बीच मध्यप्रदेश के खिलाफ होने वाले मुकाबले में कुछ नए चेहरों को जगह दी गई है। इस बार कप्तानी वनडे और टी-20 के कप्तान शुभम पुंडीर को ही सौंपी गई है।

विज्ञापन
Jammu Kashmir cricket team ready for Ranji trophy first match against Madhya Pradesh on 13 December
-

विस्तार

रणजी के रण के लिए जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम तैयार है। टीम अपने अभियान की शुरूआत घरेलू मैदान पर गत चैंपियन मध्यप्रदेश के खिलाफ करने जा रही है। मैच 13 दिसंबर मंगलवार को जीजीएम साइंस कॉलेज के हॉस्टल मैदान में खेला जाएगा। जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (जेकेसीए) ने इस मुकाबले के लिए 16 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। विजय हजारे ट्रॉफी में टीम को क्वार्टर फाइनल तक पहुंचाने वाले कप्तान शुभम पुंडीर को रणजी टीम की कमान सौंपी गई है।

विज्ञापन


13 से 16 दिसंबर के बीच मध्यप्रदेश के खिलाफ होने वाले मुकाबले में कुछ नए चेहरों को जगह दी गई है। विद्या भास्कर की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने अंडर-25 मैंस ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन करने वाले कुछ नए चेहरों को रणजी टीम में भी जगह दी है। पिछले साल टीम की कमान इयान देव चौहान के पास थी। टीम को खेले तीन मुकाबलों में से सिर्फ एक में ही जीत मिली थी। इस बार कप्तानी वनडे और टी-20 के कप्तान शुभम पुंडीर को ही सौंपी गई है। हाल ही में हुई विजय हजारे ट्रॉफी में टीम उनकी कप्तानी में पहली बार क्वार्टर फाइनल तक पहुंची, लेकिन उनका व्यक्तिगत प्रदर्शन काफी खराब रहा है।
विज्ञापन


मध्यप्रदेश के खिलाफ मैच के लिए ये है टीम
शुभम पुंडीर (कप्तान), फैजल राशिद, शुभम खजूरिया, विवरांत शर्मा, मुसेफ एजाज, हिनान मलिक, साहिल लोत्रा, आबिद मुश्ताक, आकिब नबी, युद्धवीर सिंह, उमर नजीर, सुर्यांश रैना, शिवांश शर्मा, ताहिर भट, रोहित शर्मा, मुजूतबा युसूफ।
विज्ञापन
विज्ञापन


2019-20 में क्वार्टर फाइनल में पहुंची थी टीम
जम्मू-कश्मीर टीम का 2019-20 में रणजी में प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था। परवेज रसूल की कप्तानी में टीम क्वार्टर फाइनल तक पहुंची थी। टीम ने खेले नौ में से छह मुकाबले जीते थे, जबकि एक में हार और दो मुकाबले ड्रॉ रहे थे। इसके बाद 2021-22 के सत्र में परवेज रसूल को कप्तानी से हटाया गया। वहीं वर्तमान रणजी सत्र के लिए तो उन्हें टीम में चुना ही नहीं गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed