{"_id":"63681d949a427f008501d067","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu2717276175","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लस्टर विवि में पीजी में दाखिले के लिए 1199 ने दी लिखित परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्लस्टर विवि में पीजी में दाखिले के लिए 1199 ने दी लिखित परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। क्लस्टर विश्वविद्यालय जम्मू और उसके अधीन कॉलेजों में दाखिले के लिए रविवार को ओएमआर आधारित लिखित परीक्षा आयोजित की गई। पद्म श्री पद्मा सचदेव महिला कॉलेज गांधी नगर में परीक्षा केंद्र बनाया गया था। 1199 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 1200 अभ्यर्थियों ने करीब छह सौ सीटों के लिए पंजीकरण किया था। परीक्षा के दौरान विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रोफेसर बेचन लाल स्वयं निरीक्षण के लिए केंद्र में पहुंचे। वहीं उनके साथ रजिस्ट्रार, परीक्षा नियंत्रक, डीन आदि पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। सभी की निगरानी में परीक्षा को पारदर्शी तरीके से आयोजित किया गया।
साढ़े ग्यारह बजे परीक्षा शुरू हुई। निर्धारित डेढ़ बजे परीक्षा केंद्र से अभ्यर्थियों को बाहर भेजा गया। परीक्षा देने आई अभ्यर्थी आक ांक्षा, नवीता और पूनम आदि ने बताया कि प्रश्न पत्र आसान था। उम्मीद है कि सीट मिलेगी। परीक्षा देने आए अभ्यर्थी सुनील ने कहा कि 150 अंकों की परीक्षा थी, लेकिन 90 के करीब आने की संभावना है। वहीं, सुरेंद्र और नवीन ने कहा कि निगेटिव मार्किंग का प्रावधान है। इसी को ध्यान में रखते हुए जो प्रश्न आते थे। उन्हीं का जवाब दिया गया। अभ्यर्थियों ने कहा कि अभ्यर्थियों की सहूलियत को देखते हुए क्लस्टर विश्वविद्यालय के प्रशासन ने पहली बार स्नातकोत्तर में दाखिले के लिए लिखित परीक्षा ली है। उम्मीद है कि अगले साल प्रदेश के अन्य जिलों में भी परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे, ताकि दूरदराज इलाकों के अभ्यर्थियों को जम्मू आने की जरूरत न पड़े।
तीन दिन के भीतर दर्ज करवा सकेंगे आपत्तियां
रविवार शाम को अभ्यर्थियों की उत्तर कुंजी (आंसर की) जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों को आपत्ति दर्ज करवाने के लिए तीन दिन का समय दिया जाएगा। आपत्तियां दर्ज होने के बाद अभ्यर्थियों की आशंका को दूर किया जाएगा। एक सप्ताह के भीतर परिणाम घोषित किया जाएगा। उसके बाद काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी। मेरिट सूची में आने वाले अभ्यर्थियों को दाखिले में पहली प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
जेयू की तर्ज पर भरी जाएंगी सीटें
जम्मू विश्वविद्यालय की तर्ज पर अब क्लस्टर विश्वविद्यालय में भी सीटें भरी जाएंगी। पहली बार भौतिक विज्ञान, रासायनिक विज्ञान, प्राणी विज्ञान, वनस्पति विज्ञान और अंग्रेजी विषय में स्नाकोत्तर डिग्री कार्यक्रम में छात्रों को क्लस्टर में दाखिला मिलेगा। इससे पहले इसके अधीन कॉलेजों में ही कई विषयों में स्नातकोत्तर डिग्री करवाई जाती थी।