फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

गजटेड अधिकारियों को ऑनलाइन भरनी होगी वार्षिक प्रदर्शन रिपोर्ट

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। प्रदेश के सरकारी विभागों के गजटेड अधिकारियों के प्रदर्शन के मूल्यांकन के लिए सरकार ने उन्हें अनिवार्य रूप से ऑनलाइन वार्षिक प्रदर्शन रिपोर्ट भरने के दिशा निर्देश जारी किए हैं। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा के निर्देश के तहत सामान्य प्रशासनिक विभाग ने इस संबंध में प्रशासनिक सचिवों को अपने अधिकार वाले प्रत्येक गजटेड सेवा के नोडल अधिकारी मनोनीत करने को कहा है।
विज्ञापन

जेएके स्पैरो पोर्टल पर गजटेड अधिकारियों को वार्षिक प्रदर्शन रिपोर्ट अपलोड करनी होगी। सेवा आधार पर प्रतिदिन प्रगति रिपोर्ट का मूल्यांकन सरकार करेगी। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार उप राज्यपाल मनोज सिन्हा चाहते हैं कि जम्मू कश्मीर में गजटेड अधिकारी कामकाज में सक्रिय रहें। इसके लिए वार्षिक प्रदर्शन रिपोर्ट के आधार पर उनके काम का मूल्यांकन हो और उसी आधार पर भविष्य में उनकी तरक्की व पद मुहैया करवाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed