फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

सुशासन में पुलवामा अव्वल, टॉपर रहे जम्मू को छठा स्थान

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में जिला सुशासन सूचकांक (डीजीजीआई) की रैकिंग में इस बार पुलवामा ने बाजी मार ली है। सूचकांक के पहले संस्करण में टॉप पर रहने वाला जम्मू इस बार टॉप फाइव में भी जगह नहीं बना पाया है। जम्मू जिले को छठा स्थान मिला है। सर्वश्रेष्ठ पहले पांच जिलों में पुलवामा पहले पायदान पर है जबकि सांबा दूसरे, डोडा तीसरे, शापियां चौथे और बडगाम पांचवे स्थान पर रहा है। खास बात है कि डोडा और सांबा जिला पिछले सूचकांक में टॉप तीन में रहे थे और इस बार भी यह दोनों जिले टॉप तीन में शुमार हैं।
विज्ञापन

जिला सुशासन सूचकांक को जिला स्तर की प्रशासनिक व्यवस्था का आकलन करने के बाद जारी किया जाता है। इसमें दस क्षेत्रों की 58 कसौटियों पर प्रदर्शन देखा जाता है। इसमें कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र, उद्योग, मानव संसाधन विकास, जन स्वास्थ्य, लोक आधारभूत ढांचा व सुविधाएं, वित्तीय समावेश, समाज कल्याण एवं विकास, न्यायिक एवं जन सुरक्षा, पर्यावरण और नागरिक केंद्रित शासन शामिल हैं। सेक्टरवार प्रदर्शन में श्रीनगर ने जन आधारभूत ढांचा व सुविधाओं और कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में पहला स्थान हासिल किया है। डोडा ने उद्योग और पर्यावरण क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ रहा है। पुलवामा ने मानव संसाधन, न्यायपालिका और पब्लिक सेक्टर में पहला स्थान लिया है। राजोरी ने जन स्वास्थ्य, रामबन ने समाज कल्याण, गांदरबल ने वित्तीय समावेशन, सांबा ने नागरिक केंद्रित सुशासन, शोपियां और किश्तवाड़ जिलों ने पर्यावरण सेक्टर में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन

---
जिला सुशासन सूचकांक की रैकिंग और अंक
1 - पुलवामा - 5.926
2 - सांबा - 5.775
3 - डोडा - 5.621
4 - शोपियां - 5.379
5 - बडगाम - 5.264
6 - जम्मू - 5.263
7 - कुलगाम - 5.114
8 - गांदरबल - 5.082
9 - श्रीनगर - 5.065
10 - राजोरी - 5.026
11 - बारामुला - 4.906
12 - किश्तवाड़ - 4.808
13 - बांदीपोरा - 4.719
14 - रियासी - 4.642
15 - उधमपुर - 4.572
16 - कठुआ - 4.499
17 - अनंतनाग - 4.484
18 - रामबन - 4.261
19- कुपवाड़ा - 4.226
20 - पुंछ - 4.022
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed