फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

जम्मू-कश्मीर में संघ गतिविधियों को बढ़ाने के लिए अनुकूल समय: होसबाले

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के सर कार्यवाह दतात्रेय होसबाले मंगलवार को तीन दिवसीय दौरे पर जम्मू पहुंचे। होसबाले ने संघ के प्रांत मुख्यालय में पदाधिकारियों से बैठक कर प्रदेश में संघ गतिविधियों व हालात की समीक्षा की।
विज्ञापन

संघ सूत्रों के अनुसार होसबाले ने प्रांत संघ चालक डॉ. गौतम मेंगी, प्रांत प्रचारक रूपेश कुमार की मौजूदगी में संघ पदाधिकारियों से बैठक में प्रदेश में अनुकूल परिस्थितियों में संघ गतिविधियों को बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा, संघ के कार्य के विस्तार से राष्ट्रवादी ताकतों को मजबूती मिलती है।
विज्ञापन

उन्होंने संघ परिवार के विभिन्न घटकों जिसमे विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, सनातन धर्म सभा आदि के पदाधिकारियों से भी बैठक कर संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी हासिल की और प्रदेश के हालात का फीडबैक भी लिया। वेद मंदिर में पांच अक्तूबर विजय दशमी पर स्वयंसेवकों के कार्यक्रम में वह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोट: होसबाले की खबर के साथ लाग सकते है
2025 तक देश के सभी मंडलों में संघ गतिविधियों को पहुंचाने का लक्ष्य: होसबाले
जम्मू। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि संघ की स्थापना के शताब्दी वर्ष 2025 तक देश के सभी मंडलों तक संघ का कार्य पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। उसे पूरा करने के लिए तेजी से काम करने की जरूरत है। इसके लिए संगठन श्रेणी, जागरण श्रेणी और गतिविधि को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि समाज की अपेक्षा संघ से बढ़ गई है। हम सभी स्वयंसेवकों को समाज की अपेक्षा पर खरा उतरने का प्रयास करना है। समाज का जो विश्वास बढ़ा है उस विश्वास को टूटने नहीं देना है। अपने जम्मू प्रवास के पहले दिन सर कार्यवाह होसबाले के साथ लद्दाख से आए संघ के कार्यकर्ताओं ने भी मुलाकात की। कार्यकर्ताओं ने होसबाले को लद्दाख के संगठन के विभिन्न आयामों के जरिए जारी गतिविधियों से अवगत करवाया। अपने प्रवास के दूसरे दिन बुधवार, को होसबाले विजयदशमी के अवसर पर जम्मू महानगर के स्वयंसेवकों के एकत्रिकरण में शामिल होकर उनको संबोधित भी करेंगे। स्वयंसेवकों का यह एकत्रिकरण पूर्ण गणवेश में तय हुआ है। इसलिए कार्यक्रम में सभी स्वयंसेवकों को पूर्ण गणवेश में आने को कहा गया है। पांच अक्तूबर को सुबह आठ बजे अंबफला स्थित वेद मंदिर मैदान में यह कार्यक्रम आरंभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed