फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

कश्मीर को भी आज मिलेगा तोहफा

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। केंद्रीय गृह मंत्री जम्मू को 1960 करोड़ रुपये का तोहफा देने के बाद बुधवार को कश्मीर को भी 1939.42 करोड़ रुपये की सौगात देंगे। इसमें राहत व पुनर्वास विभाग के 104 करोड़ की लागत से तीन स्थानों गांदरबल के बाबादरादीन, शोपियां के अलोपोरा फेज-1 व सुंबल के ओडिना में पर ट्रांजिंट आवास का निर्माण होगा। इसमें 864 बीएचके आवास होंगे। 442 करोड़ की लागत से बने 74 रोड, 23 करोड़ की लागत सात पुल तथा 4.97 करोड़ की लागत से बने भवन का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन

राजभवन में शहीद जवानों के परिवार और कई प्रतिनिधिमंडल मिले
श्रीनगर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार की शाम राजभवन में शहीद 24 पुलिस जवानों के परिवार वालों से मिले। उन्होंने चार जवानों के आश्रितों को नियुक्ति पत्र भी सौंपे। इनमें शहीद कांस्टेबल अशोक कुमार के पुत्र विशाल शर्मा, कांस्टेबल तौसीफ वानी की पत्नी परवीन बानो, सीनियर ग्रेड कांस्टेबल मंजूर अहमद यत्तू की पत्नी हलीमा अख्तर तथा शहीद एसपीओ मोहम्मद अल्ताफ नजर के भाई बिलाल अहमद नजर शामिल हैं। पहले ही 20 आश्रितों को नियुक्ति पत्र दिया जा चुका है। इसके साथ ही बटमालू ट्रेड यूनियन, बडगाम के कुछ राजनीतिज्ञ, कश्मीर पश्मीना एसोसिएशन, इको टूरिज्म एसोसिएशन, आल जेके ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन, फ्रूट ग्रोवर एसोसिएशन, चैंबर आफ इंडस्ट्रीज के साथ ही सामाजिक कार्यकर्ता, होटल से जुड़े कारोबारी, भाजपा कार्यकर्ता मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed