फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

कठुआ से जम्मू तक दिल्ली-कटड़ा एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य नवरात्र में होगा शुरू

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में दिल्ली-कटड़ा एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्य का शुभारंभ नवरात्र में होगा। जम्मू संभाग में तीन जिलों में अलग-अलग खंडों में तीन निर्माण कंपनियां निर्माण कार्य शुरू कर देंगी। उल्लेखनीय है कि 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली-कटड़ा एक्सप्रेस-वे परियोजना की आधारशिला रखी थी।
विज्ञापन

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जम्मू संभाग में कठुआ, सांबा और जम्मू जिले में निर्माण कार्य नवरात्र में शुरू हो जाएगा। गुड़ा बैलदारां कठुआ में मेघा इंजीनियरिंग 46.1 किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य शुरू करेगी। वहीं, कठुआ से सांबा जिले के जख तक विश्प समुद्रा इंजीनियरिंग 35.1 किलोमीटर और जख से जम्मू एयरपोर्ट तक शिवालय कंस्ट्रक्शन कंपनी को 19.18 किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य करने का ठेका आवंटित हुआ है।
विज्ञापन

दिल्ली कटड़ा एक्सप्रेस वे भारत माला परियोजना के तहत बनाया जा रहा है। यह तीन प्रदेशों दिल्ली, पंजाब और जम्मू कश्मीर को जोड़ने वाले ब्राउनफील्ड और ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे का मिश्रण होगा। कुल 670 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेस वे के बनने से दिल्ली और अमृतसर के बीच यात्रा का समय चार घंटे तक कम हो जाएगा। दिल्ली से कटड़ा छह घंटे में पहुंचा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस एक्सप्रेस वे के माध्यम से लोग केवल छह घंटे में दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा का सफर तय कर सकेंगे। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के क्षेत्रीय अधिकारी रोहिन गुप्ता का कहना है कि नवरात्र में जम्मू कश्मीर में तीन अलग अलग खंडों पर जमीनी स्तर पर निर्माण कार्य का शुभारंभ हो जाएगा। इसके लिए तीनों ठेकेदार कंपनियों को जरूरी दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed