फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

स्वास्थ्य विभाग के अहम पदों के लिए जोड़तोड़

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। स्वास्थ्य निदेशालय जम्मू में उपनिदेशक स्तर के अहम पदों के लिए जोड़-तोड़ शुरू हो गया है। इसी माह दो उपनिदेशक सेवानिवृत्त हो रहे हैं, जबकि पहले से दो उपनिदेशक स्तर के पद खाली पड़े हैं। वरिष्ठता सूची में शामिल डॉक्टर पदों को पाने के लिए कोशिशें कर रहे हैं। इनमें उपनिदेशक स्तर की दावेदारी में कई ऐसे डॉक्टर भी हैं जो इसी माह सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य निदेशालय में कार्यरत उपनिदेशक हेडक्वार्टर डॉ. दीपक कपूर और स्टेट मलेरियाजिस्ट डॉ. रीटा कोतवाल सितंबर के अंत में सेवानिवृत्त हो जाएंगे। इससे पहले जुलाई में निदेशालय में उपनिदेशक स्किम्स के पद पर डा. केसी डोगरा सेवानिवृत्त हुए थे और यह पद खाली चल रहा है। इसी तरह उपजिला अस्पताल जगती में चिकित्सा अधीक्षक का पद उप निदेशक स्तर का है जो गत अगस्त से खाली पड़ा हुआ है। नए उपनिदेशक की दौड़ के लिए कई मुख्य चिकित्सा अधिकारी व अन्य वरिष्ठ डॉक्टर शामिल हैं। वरिष्ठता सूची की बात करें तो इसमें मुख्य चिकित्सा अधिकारी उधमपुर डॉ. विजय कुमार, साइकाइटरी अस्पताल जम्मू के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कीर्ति भूषण, कंट्रोलर स्टोर जम्मू डॉ. संजीव वर्मा, एनएचएम के संभागीय नोडल अधिकारी डॉ. प्रवीण योगराज, सीडी अस्पताल जम्मू के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजीव शर्मा, स्टेट ट्यूबरक्लोसीस अधिकारी (एसटीओ) डॉ. पूनम महाजन, वर्तमान सहायक निदेशक डॉ. संजय तुर्की आदि शामिल हैं। हालांकि उपनिदेशक स्तर के पदों पर आखिरी फैसला सरकार को लेना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed