{"_id":"6317aa5834d93a3e974ee666","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu2674704184","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली अंतरराष्ट्रीय जेएंडके ओपन 2022 गोल्फ चैंपियनशिप आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली अंतरराष्ट्रीय जेएंडके ओपन 2022 गोल्फ चैंपियनशिप आज से
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू में गोल्फ पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में 18 होल वाले जम्मू तवी गोल्फ कोर्स सिद्दड़ा में बुधवार से चार दिवसीय (दूसरे संस्करण में) अंतरराष्ट्रीय जेएंडके ओपन 2022 गोल्फ कोर्स चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। जम्मू में अपनी तरह की इस पहली अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में 126 राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रतिभागी शिरकत कर रहे हैं। इसमें पहले दो दिन क्वालीफाई राउंड और अगले दो दिन पुरस्कारों के लिए मुकाबले खेले जाएंगे। इस चैंपियनशिप में चालीस लाख रुपये के पुरस्कार रखे गए हैं। इस चैंपियनशिप में स्थानीय गोल्फरों को नया प्लेटफार्म मिलेगा। पिछले साल पहले संस्करण की सफल चैंपियनशिप आयोजित की गई थी।
यहां मंगलवार को पत्रकारों से रूबरू होते हुए उपराज्यपाल के सलाहकार राजीव राय भटनागर ने बताया कि प्रोफेशनल गोल्फ टूर आफ इंडिया (पीजीटीआई) और जेएंडके पर्यटन विभाग के सहयोग से यह चैंपियनशिप करवाई जा रही है। इसमें ओलंपियन उदयन माने, रशीद खान, खालिन जोशी, युवराज सिंह संधू, पूर्व चैंपियन हनी बसोया, मनु गनदास, कर्णदीप कोछर, अर्जुन शर्मा जैसे अंतरराष्ट्रीय चेहरे खेलेंगे। इसी तरह श्रीलंका से मिथुन परेरा व एन थानगाराजा और बांग्लादेश से जमाल हुसैन भी हिस्सा लेंगे। इनके अलावा जम्मू कश्मीर से पवन परिहार, फैयाज अहमद लांगू, राघव वाही, पवन परिहार, मोहम्मद दीन पोदे, प्रभ नूर सिंह, वेदांत हांडा, जुबैर हसन जरगर खेल रहे हैं।
सलाहकार ने कहा कि जम्मू कश्मीर में रायल सिप्रंग्स गोल्फ कोर्स श्रीनगर, पहलगाम गोल्फ कोर्स लिद्दर नदी, गुलमर्ग गोल्फ क्लब और जम्मू तवी गोल्फ कोर्स के अलावा अन्य संभावित गोल्फ कोर्स पर गोल्फ पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए काम किया जा रहा है। मंदिरों के शहर में आ रहे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय गोल्फर देश विदेश में जम्मू के अनुभव को साझा करेंगे। पीजीटीआई के सीईओ उत्तम सिंह मुंडे ने कहा कि जम्मू गोल्फ कोर्स में अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए सभी क्षमताएं पाई गई हैं। जम्मू कश्मीर देश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। जम्मू तवी गोल्फ कोर्स को अंतरराष्ट्रीय विख्यात डिजाइनर कर्नल केडी बग्गा ने डिजाइन किया है और इसे 24 अप्रैल 2011 को शुरू किया गया था। यह तवी नदी से सटा हुआ है, जिसमें प्राकृतिक सौंदर्य के साथ विहंगम नजारे दिखते हैं। जम्मू तवी गोल्फ कोर्स के सचिव मानव गुप्ता ने बताया कि जेएंडके ओपन 2022 चैंपियनशिप जम्मू के लिए ऐतिहासिक होगी। इस दौरान पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक सुनैना मेहता, उपनिदेशक अब्दुल जब्बार, युवराज सिंह संधु, हनी बसोया मौजूद रहे।