फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

नशा तस्करी में अब महिलाएं भी सक्रिय

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। नशा तस्करी में अब महिलाएं भी सक्रिय हो गई हैं। गांजा के साथ हेरोइन की तस्करी कर रही हैं। पिछले डेढ़ साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो सिर्फ जम्मू जिले में ही नशा तस्करी के दर्ज 6 मामलों में 7 महिलाओं की गिरफ्तारी हुई है। इन सात महिलाओं में 4 जम्मू शहर के राजीव नगर की रहने वाली हैं, जबकि एक महिला 10 महीने में दो बार गिरफ्तार हुई, जिसका पति भी नशा तस्करी में शामिल है। यही नहीं, जम्मू में एक महिला पुलिस कांस्टेबल भी नशा तस्करी में गिरफ्तार हुई थी, जो फिलहाल अंबफला जेल में बंद है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 26 अगस्त 2022 को सतवारी पुलिस ने रविंदर कौर उर्फ पाबी को 50 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। पाबी चट्टा भोर कैंप की रहने वाली है। यह महिला पिछले साल 23 नवंबर 2021 को अपने पति इकबाल सिंह उर्फ लंगड़ा के साथ हेरोइन और कोकीन के साथ भी पकड़ी गई थी।
विज्ञापन

18 मई 2022 को राजीव नगर की रहने वाले पूपी और आशा 4 किलो गांजा, 4 लाख की नकदी के साथ पकड़ी गई थीं। इसके अलावा पूजा देवी निवासी राजीव नगर को पिछले साल एक किलो गांजा और मोनिका कुमारी निवासी राजीव नगर को 27 अप्रैल 2022 को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। पूजा देवी को बागे ए बाहु पुलिस ने पकड़ा था। सूत्रों का कहना है कि राजीव नगर में बहुत सी महिलाएं इस काम में संलप्ति हैं, जिन पर शिकंजा कसने की तैयारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
शहर के कुछ क्षेत्र चिह्नित किए गए हैं, जहां पर 7 से 8 कुख्यात महिला तस्कर हैं। इसके अलावा छोटे-छोटे इलाके भी हैं, जहां कुछ महिलाएं सक्रिय हैं। इन पर कार्रवाई करने के लिए हर एक संबंधित थाने में अलग से महिलाओं की टीम रखी गई है। कार्रवाई करने जाते वक्त हम इन टीमों को साथ लेकर जाते हैं, इसलिए महिलाओं को दबोचा जा रहा है। पुलिस के साथ महिला टीम का होना जरूरी है।
-ममता शर्मा, एसपी नॉर्थ, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed