फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

नायक संदीप कुमार को सैन्य सम्मान के साथ विदाई

विज्ञापन
jammu kashmir news
दोमाना। पुरखू गांव के बेटे नायक संदीप कुमार का बुधवार को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम यात्रा में हजारों की संख्या में स्थानीय युवाओं ने बाइक और कार रैली निकाल कर संदीप को श्रद्धांजलि अर्पित की। संदीप कुमार अमर रहे के जयकारों से पूरा इलाका गूंज उठा। संदीप की पार्थिव देह को बड़े भाई ने मुखाग्नि दी। इस दौरान वहां मौजूद हर शख्स की आंख नम थी।
विज्ञापन

पार्थिव देह घर पहुंचने पर आईटीबीपी के अधिकारियों ने मृतक के परिजनों को शव नहीं दिखाया। जब शव को शमशान घाट लाया गया तो रिश्तेदारों ने रोष प्रकट किया। इसके बाद आईटीबीपी के अधिकारियों ने संदीप का चेहरा दिखाने की अनुमति दे दी। मृतक की मां, बहन, पत्नी सहित अन्य सभी आए हुए लोगों को चेहरा दिखाया गया।
विज्ञापन

चंदनबाड़ी में हुए हादसे में गई थी सात जवानों की जान
बता दें, अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी से मंगलवार सुबह लौट रहे भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) जवानों से भरी बस पहलगाम से छह किलोमीटर पहले चंदनबाड़ी में हादसे का शिकार हुई थी। मरने वालों में दोमाना के पुरखू कैंप के आईटीबीपी जवान संदीप कुमार सहित सात जवानों की मौत हो गई थी। संदीप के पिता कालीदास ने कहा कि अधिकारियों का कहना है कि गाड़ी की ब्रेक फेल होने से ये हादसा हुआ है लेकिन अगर ब्रेक फेल हुई थी तो गाड़ी को खाई की ओर क्यों छोड़ा गया। किसी पहाड़ से टकराकर क्यों नहीं इस हादसे को होने से रोका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदीप परिवार में सबसे छोटे थे
बुधवार को जैसे ही नायक संदीप की पार्थिव देह गांव में पहुंची तो पूरा क्षेत्र भारत माता के जयकारों से गूंज उठा। जम्मू एयरपोर्ट से दोपहर एक बजे पार्थिव देह को घर के लिए रवाना किया गया। मृतक के परिवार और रिश्तेदारों का रो-रो कर बुरा हाल था। सुबह से ही गांव व आस पास क्षेत्र के ग्रामीण लोग पार्थिव देह के आने का इंतजार करते दिखाई दिए। आईटीबीपी जवान के अंतिम संस्कार के समय हजारों लोगों ने हिस्सा लेकर नम आंखों से विदाई दी। संदीप अपने परिवार में सबसे छोटे थे। उनसे बड़ा एक भाई और एक बहन हैं। संदीप आठ साल पहले ही आईटीबीपी की चार बटालियन में भर्ती हुआ था। दो साल पहले ही शादी हुई थी। उसका एक नौ माह का बेटा है।

गंभीर आईटीबीपी जवान एम्स ट्रामा केंद्र शिफ्ट
जम्मू। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने राजभवन में बुधवार को डीजी सुजे लाल थायोसेन से मुलाकात कर चंदनबाड़ी बस हादसे में घायल हुए आईटीबीपी जवानों के उपचार और चिकित्सा सहायता की जानकारी ली। बताया गया कि हादसे में गंभीर रूप से घायल जवानों को उचित उपचार के लिए एम्स ट्रामा केंद्र में शिफ्ट किया गया है। इससे पहले उप राज्यपाल ने सेना अस्पताल श्रीनगर में घायलों का हाल जाना था। इस दौरान मनोज रावत एडीजी आईटीबीपी, डीआईजी आईटीबीपी रणवीर सिंह और कुलदीप द्विवेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed