फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

हर घर तिरंगा अभियान सियासत से ऊपर : सांबित पात्रा

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान भाजपा के लिए सियासत से ऊपर है। देश की आजादी के 75 साल पूरे होने पर भारत सरकार राष्ट्र भक्ति से जुड़े अभियान को करवा रही है। ऐसे में सभी नागरिकों को राष्ट्रीय जज्बे के साथ अभियान में हिस्सा लेना चाहिए।
विज्ञापन

जम्मू में बुधवार को भाजपा मुख्यालय में पत्रकार वार्ता में सांबा ने कहा, देश भर में बीस करोड़ घरों में तिरंगा झंडा फहराने का लक्ष्य सरकार ने तय किया है। भाजपा राष्ट्रीय भावना के साथ हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए सरकार का सहयोग कर रही है। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2021 में ही आजादी के अमृत महोत्सव को धूमधाम से मनाने की योजना से देशवासियों को अवगत करवा दिया था। उन्होंने कहा, जम्मू-कश्मीर में 25 जुलाई को श्रीनगर के लाल चौक से सफल तिरंगा रैली का आयोजन हुआ। इसके लिए वह भाजपा व भाजयुमो की सराहना करते हैं।
विज्ञापन

पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती और नेकां अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला की तरफ से हर घर तिरंगा अभियान पर भाजपा पर निशाना साधने के बयानों से संबंधित सवाल पर पात्रा ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान सियासत से ऊपर है। इसलिए वह सभी नागरिकों, संस्थानों व संगठनों से निवेदन करते हैं कि वह इसे सफल बनाएं। उन्होंने कहा, सियासी पैंतरेबाजी के तौर पर भाजपा इस मुद्दे को नहीं देख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा, आजादी के अमृत महोत्सव के तहत नौ से 15 अगस्त तक राष्ट्रीय स्तर पर हर घर तिरंगा अभियान को मनाया जाएगा। नौ से 11 अगस्त तक जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। 11 से 13 अगस्त तक प्रभातफेरी निकाली जाएगी और 13 से 15 अगस्त तक घर घर में तिरंगा फहराया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना, पूर्व उपमुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता, महासचिव डॉ. देवेंद्र कुमार मनेयाल, हरिंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed