{"_id":"62c5ed4dea5f291236214d7b","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu2634478102","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-अखनूर सड़क चौड़ीकरण की राशि 953 करोड़ से बढ़ाकर 1337 करोड़ की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-अखनूर सड़क चौड़ीकरण की राशि 953 करोड़ से बढ़ाकर 1337 करोड़ की
विज्ञापन
जम्मू। राष्ट्रीय राजमार्ग 144 के जम्मू-अखनूर खंड के सड़क चौड़ीकरण के कार्य की अनुमानित लागत राशि को केंद्र सरकार ने 953 करोड़ से बढ़ाकर 1337.51 करोड़ कर दिया है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को ट्वीट कर चौथे तवी पुल से अखनूर के हनुमान चौक तक सड़क का दर्जा बढ़ाने के कार्य के लिए 1337. 51 करोड़ मंजूर करने की जानकारी दी है।
उल्लेखनीय है कि तवी पुल से हनुमान चौक तक 31 किलोमीटर सड़क चौड़ीकरण कार्य के लिए पहले 953 करोड़ की राशि मंजूर हुई थी, लेकिन अखनूर के अंबारन में बौद्ध स्थल के 110 मीटर के दायरे में निर्माण कार्य प्रतिबंधित होने की वजह से सैन्य क्षेत्र से सड़क निकालनी पड़ी। इसके अलावा पुरखू में भी भूमि अधिग्रहण पर अनुमान से ज्यादा खर्च होने के अलावा भगवती नगर से कनाल हेड फ्लाई ओवर के निर्माण के लिए भी राशि की जरूरत को देखते हुए केंद्रीय सड़क एव परिवहन मंत्रालय के पास प्रस्ताव भेजा गया था।
इस प्रस्ताव को केंद्रीय मंत्री की मंजूरी मिल गई है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की तरफ से चौथे तवी पुल से अखनूर के हनुमान चौक तक सड़क का दर्जा बढ़ाने के कार्य के लिए 1337. 51 करोड़ मंजूर किए जाने पर आभार जताते हुए कहा है कि इससे स्थानीय लोगो को बड़ा लाभ मिलेगा।