फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

मौसम साफ होते ही अमरनाथ यात्रा बहाल, हजारों ने किए बाबा के दर्शन

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। मौसम साफ होते ही पारंपरिक बालटाल और पहलगाम रूट के लिए बुधवार दूसरे दिन श्री अमरनाथ यात्रा को बहाल कर दिया गया। हजारों श्रद्धालुओं ने बम बम भोले के जयघोष के साथ बाबा बर्फानी के दर्शन किए। इस बीच जम्मू से कड़ी सुरक्षा के बीच 5982 यात्रियों का जत्था कश्मीर के लिए रवाना हुआ, जो देर शाम को दोनों बेस कैंपों पर पहुंच गया था।
विज्ञापन

मौसम खराब होने पर दोमेल बालटाल और नुनवन पहलगाम बेस कैंप पर बुधवार को यात्रियों को रोका गया था, लेकिन बाद में मौसम में सुधार होने पर भक्तों को पवित्र गुफा के लिए रवाना किया गया। एक दिन यात्रा रुकने के कारण बेस कैंप में हजारों श्रद्धालु रोके गए थे।
विज्ञापन

इस साल श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड और प्रदेश प्रशासन की ओर से शिव भक्तों के लिए अतिरिक्त इंतजाम किए गए हैं। खासतौर पर आवास क्षमता को दोगुना किया गया है, जिसमें एक समय में हजारों श्रद्धालुओं को ठहराया जा सकता है। इस बीच आधार शिविर जम्मू से बालटाल रूट के लिए 2014 पुरुष, 556 महिलाएं, 43 साधु और 6 साध्वियों के साथ 2619 यात्रियों को कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना किया गया। इसी तरह पहलगाम रूट के लिए 2606 पुरुष, 665 महिलाएं, 17 बच्चे, 72 साधु और 3 साध्वी के साथ 3363 श्रद्धालुओं को कश्मीर के लिए भेजा गया। अमरनाथ यात्रा के चलते पूरा शहर भी शिवमय बना हुआ है। बाजारों में यात्रियों से रौनक बढ़ी है। आधार शिविर भगवती नगर जम्मू में तीर्थ यात्री भजन कीर्तन करके पूरा माहौल भक्तिमय बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed