फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

विस चुनाव के लिए भाजपा नेताओं को बूथ स्तर पर काम करने का आह्वान

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। हैदराबाद में हुई भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से लौटे भाजपा नेताओं व प्रदेश पदाधिकारियों की बुधवार को पटनीटॉप में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने प्रदेश के नेताओं को विधानसभा चुनाव में जीत के लिए बूथ स्तर पर काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा बूथ मजबूत हो तो चुनाव में पार्टी की जीत तय है।
विज्ञापन

चुघ ने कहा, मोदी सरकार की गरीब और किसान कल्याण की नीतियों से जनता संतुष्ट है और भाजपा का जनाधार लगातार बढ़ रहा है। मुद्र योजना, आयुष्मान कार्ड योजना, जन औषधि केंद्र, कोरोना काल में 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन, 200 करोड़ कोरोना के मुफ्त टीके लगाने का कार्य मोदी सरकार ने संभव किया है।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना, महासचिव संगठन अशोक कौल, पूर्व उपमुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता, सांसद जुगल किशोर शर्मा, पूर्व सांसद शमशेर सिंह मन्हास, पूर्व मंत्री सत शर्मा, प्रशिक्षण विभाग के प्रभारी डॉ. प्रणीश महाजन के अलावा डेढ़ सौ पदाधिकारी तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महासचिव संगठन अशोक कौल ने इस अवसर पर सांस्कृतिक राष्ट्रवाद विषय पर अपने संबोधन में कहा कि भारत कोई भमि का टुकड़ा नहीं है। भारत देश के प्रत्येक नागरिक के दिल में बसता है और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद से ही देश सही मायने में मजबूत हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed