फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

नियमों का उल्लंघन कर खोले गए स्कूलों की होगी जांच

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में सर्व शिक्षा अभियान (एसएसए) के तहत प्राइमरी स्कूल खोलने के पीछे घालमेल की जांच के आदेश जारी हो गए हैं। कश्मीर घाटी में राजनीतिक नेताओं के चहेतों को शिक्षक और सहयोगी पदों पर नियुक्त करने के लिए हजारों स्कूल नियमों को ठेंगा दिखाकर खोलने की शिकायतें मिली थीं। स्कूल शिक्षा विभाग के कश्मीर संभाग निदेशक ने सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों ने विस्तृत रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन

इन स्कूलों को खोलने के कुछ वर्ष बाद नामांकन नहीं होने प इन्हें आसपास के मिडिल स्कूलों में मर्ज कर दिया गया था। प्रदेश भर में बड़ी संख्या में स्कूलों को खोला गया, जिनमें महज बच्चों की संख्या पांच-पांच रही। कश्मीर घाटी में ऐसे स्कूलों की संख्या हजारों में होने की बात सामने आई। इसमें बताया गया कि राजनीतिक दलों ने अपने चहेतों को समायोजित करने के लिए नियमों के विपरीत स्कूल खोल दिए।
विज्ञापन

इस मामले में स्कूल शिक्षा निदेशक श्रीनगर ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को अपने जिले में एसएसए के तहत खुले स्कूलों की जांच कर एक विस्तृत रिपोर्ट दस दिनों में सौंपने को कहा है। एसएसए के तहत खुले इन स्कूलों में से सरकार ने 2015 में 2500 स्कूलों को कम नामांकन के चलते दूसरे स्कूलों में मर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
जिला शिक्षा अधिकारियों को एसएसए के तहत खुले स्कूलों की जांच करने के लिए कहा गया है। उन्हें अपने जिले में एसएसए के तहत खुले स्कूलों की संख्या व नामांकन की रिपोर्ट विभाग को सौंपनी होगी।
तसद्दुक हुसैन मीर, स्कूल शिक्षा निदेशक, कश्मीर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed