फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

कश्मीर से लौटे बैंक कर्मियों ने सुरक्षा मांगी

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। कुलगाम में आतंकियों द्वारा बैंक मैनेजर की हत्या के बाद शुक्रवार को नरवाल स्थित जेके ग्रामीण बैंक में कश्मीर से लौटे कुछ बैंक कर्मियों ने सुरक्षा की मांग उठाई। घाटी से लौटे कर्मचारी अपनी सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित हैं। कर्मियों ने बैंक प्रबंधन के साथ सुरक्षा के अलावा कई आंतरिक मामलों पर चर्चा की। कर्मी चेयरमैन से मिलना चाहते थे, लेकिन वह श्रीनगर काम के सिलसिले में गए थे।
विज्ञापन

लक्षित हत्याओं के बाद कश्मीर से बड़ी संख्या में जम्मू संभाग और देश के अन्य हिस्सों के गैर मुसलिम कर्मियों का पलायन हो रहा है। ये कर्मचारी घरों को लौट रहे हैं। ताजा आतंकी घटना में गत दिवस एक बैंक मैनेजर को आतंकियों द्वारा निशाना बनाने से बैंक कर्मी अपनी सुरक्षा को लेकर काफी सहमे हुए हैं। जेके ग्रामीण बैंक नरवाल मुख्यालय के कार्यवाहक प्रभारी मुकुल मेहता ने बताया कि कुछ कर्मी मुख्यालय में आए थे, लेकिन उनके अपने आंतरिक मुद्दे थे। कश्मीर सहित अन्य जगहों पर हमारी बैंक शाखाओं में प्रोटोकॉल के तहत सुरक्षा व्यवस्था मौजूद है। जरूरत के मुताबिक बैंक शाखाओं में सीसीटीवी, सुरक्षा गार्ड आदि व्यवस्थाएं हैं। बैंक की सभी शाखाएं खुली हुई हैं, जिनमें स्थानीय स्टाफ भी तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed