{"_id":"62855ad359d1677dfa3df208","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu2600990149","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर-जमीन, मोबाइल की मालिक सबसे ज्यादा महिलाएं लद्दाख में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर-जमीन, मोबाइल की मालिक सबसे ज्यादा महिलाएं लद्दाख में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जमीन हो या घर की मिल्कीयत में हिस्सेदारी। लद्दाख की महिलाएं देशभर में सबसे बेहतर स्थिति में हैं। जमीन पर मालिकाना हक के मामले में चंडीगढ़ की महिलाएं उत्तर भारत में सबसे पीछे हैं। लद्दाखी महिलाएं जो मोबाइल फोन इस्तेमाल करती हैं, वो भी अधिकतर उनके अपने नाम पर है। पांचवें राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण के अनुसार 15-49 आयु वर्ग में लद्दाख की 71.9 फीसदी महिलाओं के पास या तो अकेले या संयुक्त रूप से घर पर मालिकाना हक है। इसी तरह से जमीन पर मालिकाना हक के मामले में भी लद्दाखी महिलाएं देशभर में आगे हैं। लद्दाख की 63.8 महिलाएं अकेले या संयुक्त रूप से जमीन का मालिकाना हक रखती हैं। लद्दाख की 81.2 फीसदी महिलाओं के पास अपने नाम पर मोबाइल फोन है। जमीन, घर और मोबाइल फोन के मामले में अरुणाचल प्रदेश की महिलाएं देश में दूसरे स्थान पर हैं। उत्तर भारत की बात करें तो जमीन पर मालिकाना हक के मामले में चंडीगढ़ की महिलाएं 9 फीसदी के साथ सबसे पीछे हैं। इस श्रेणी में 6.1 फीसदी के साथ लक्षद्वीप सबसे पीछे है, जिसके बाद चंडीगढ़ की महिलाएं सबसे पीछे हैं। हिमाचल प्रदेश की 22.4 फीसदी महिलाओं के पास घर और 20.3 फीसदी महिलाओं के पास जमीन पर मालिकाना हक है।
---
जम्मू-कश्मीर : प्रदेश की आधी से ज्यादा महिलाओं के नाम घर और जमीन है। 56.6 फीसदी महिलाओं के पास अकेले या संयुक्त रूप से घर और 51.1 फीसदी महिलाओं के पास जमीन की मिल्कीयत है। जम्मू-कश्मीर की 75.2 फीसदी महिलाओं के पास अपने नाम से मोबाइल फोन है।
---
एसएमएस पढ़ने में मिजोरम की महिलाएं सबसे आगे
मोबाइल पर आने वाले एसएमएस पढ़ने के मामले में मिजोरम की महिलाएं सबसे आगे हैं। मिजोरम में ऐसी महिलाओं का प्रतिशत 95.6 फीसदी है, जो मोबाइल पर आने वाले एसएमएस पढ़ सकती हैं। जम्मू-कश्मीर में 70.1, लद्दाख में 76.3 और हिमाचल प्रदेश में 84.7 फीसदी महिलाएं एसएमएस पढ़ सकती हैं।