{"_id":"62855a21d65839612b398654","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu2600985116","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shri Budha Amarnath Yatra 2022: श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा 29 जुलाई से होगी शूरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shri Budha Amarnath Yatra 2022: श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा 29 जुलाई से होगी शूरू
Thu, 19 May 2022 02:12 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 02:12 AM IST
सार
विहिप के मीडिया सचिव राजेश भसीन के अनुसार श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा में देश के विभिन्न राज्यों से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के हिस्सा लेने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Shri Budha Amarnath Yatra 2022
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा इस साल 29 जुलाई से नौ अगस्त तक चलेगी। दो साल से कोरोना संक्रमण के चलते केवल सांकेतिक पूजा-अर्चना की जा रही थी। एक बार फिर से यात्रा शुरू होने पर जयघोष गूंजेंगे। जम्मू से पुंछ जिले के मंडी स्थित श्री बूढ़ा अमरनाथ देवस्थान पर देश के विभिन्न हिस्सों से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के इस पवित्र यात्रा में शामिल होने की उम्मीद है।
प्रशासन के सहयोग से विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की तरफ से वार्षिक श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा का आयोजन किया जाता है। पुंछ के जिला उपायुक्त इंद्रजीत ने बुधवार को संबंधित अधिकारियों से बैठक कर 29 जुलाई से शुरू हो रही श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा में शामिल होने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए पुंछ जिले में पर्याप्त कदम उठाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को जारी किए।
वहीं, विहिप के मीडिया सचिव राजेश भसीन के अनुसार श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा में देश के विभिन्न राज्यों से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के हिस्सा लेने की उम्मीद है। जल्द ही बजरंग दल व विहिप के प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के प्रबंधों को अंतिम रूप देंगे।