फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

योजनाओं में प्रगति की पखवाड़ा रिपोर्ट दें मंडलायुक्त : उपराज्यपाल

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने प्रदेश के दोनों संभागों के मंडलायुक्तों को निर्देश जारी किए हैं कि केंद्रीय प्रायोजित व केंद्र शासित स्तर की योजनाओं में प्रगति की पखवाड़ा रिपोर्ट भेजे। श्रीनगर में शुक्रवार को प्रशासनिक सचिव, जिला उपायुक्तों व पुलिस अधीक्षकों से उच्च स्तरीय बैठक में उपराज्यपाल ने यह निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

उपराज्यपाल ने समयबद्ध तरीके से जनता को सेवाएं मुहैया करवाने के निर्देश जारी करते हुए अधिकारियों को जन मुद्दों के हल के लिए नियमित आधार पर जन बैठकें करने के लिए कहा।
विज्ञापन

उन्होंने सभी जिला उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया कि वह नियमित आधार पर जमीनी स्तर पर दौरे करें और जिला कार्यालयों और विभिन्न सरकारी संस्थानों की कार्यशैली पर नजर रखें। उन्होंने ब्लॉक दिवस का भी नियमित आधार पर आयोजन करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी पटवार खानों में सुचारु कामकाज हो, इसके लिए उपराज्यपाल ने राजस्व सचिव को भूमि रिकॉर्ड के डिजिटलीकरण की प्रक्रिया को तेजी से पूरा करवाने के लिए कहा। इसके अलावा 15 अगस्त 2022 तक लाभार्थियों को भूमि पासबुक वितरण का कार्य पूरा करने के भी निर्देश जारी किए। उन्होंने औद्योगिक एस्टेट विकास की कवायद के तहत हो रही प्रगति की रिपोर्ट पखवाड़ा आधार पर मंडलायुक्तों को भेजने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने केंद्रीय प्रायोजित योजनाओं में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, जल जीवन मिशन, आयुष्मान भारत, स्मार्ट सिटी मिशन, सभी के लिए आवास, बीएडीपी, डिजिटल इंडिया, केकेसी, अटल पेंशन योजना आदि का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों को मिले, इसे सुनिश्चित करने के लिए भी कहा।

उपराज्यपाल ने इस अवसर पर श्री अमरनाथ यात्रा मार्ग में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हो रहे कार्य पर भी चर्चा की और यात्रा के दौरान पर्यटकों व श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए यातायात योजना को तैयार किए जाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि विभिन्न पुलिस थानों में थाना दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्य सचिव अरुण कुमार मेहता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed