जम्मू। जम्मू-कश्मीर उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश के 20 कॉलेजों के प्राचार्य का तबादला कर दिया है। पद्मश्री पदमा सचदेव कॉलेज गांधी नगर की प्राचार्य प्रोफेसर संगीता नागरी को राजकीय महिला कॉलेज कठुआ, जीडीसी उधमपुर के प्राचार्य सुभाष चंद्र को जीडीसी रामबन, जीडीसी धरमारी के कंवल किशोर शर्मा को जीडीसी नौशेरा, जीडीसी सिद्दड़ा की प्राचार्य मोनिका शर्मा को राजकीय महिला कॉलेज उधमपुर, जीडीसी गूल के टीके शर्मा को जीडीसी खौड़, राजकीय महीला कॉलेज उधमपुर की प्राचार्य मीनू महाजन को पद्मश्री महिला कॉलेज गांधी नगर, जीडीसी पाडर के प्राचार्य अनिल खजूरिया को जीडीसी चिनैनी, जीडीसी पलोड़ा की प्राचार्य रमणीक कौर को जीडीसी रामकोट, जीडीसी कंगन के प्राचार्य मोहम्मद अब्बास शाह को जीडीसी मड़वा, जीडीसी काश्तीगढ़ के प्राचार्य सुरेंद्र सिंह परिहार को जीडीसी अखनूर, जीडीसी दरहाल के प्राचार्य सुमनेश को जीडीसी कठुआ, जीडीसी चिनैनी की प्राचार्य प्राज्ञा कान्हा को जीडीसी हीरानगर, जीडीसी थन्नामंडी के प्राचार्य जावेद अहमद काजी को जीडीसी राजोरी, जीडीसी मंडी के प्राचार्य मोहम्मद आजम को जीडीसी मेंढर, जीडीसी नौशेरा के प्राचार्य सुरेंद्र कुमार को जीडीसी सांबा, जीडीसी मजालता के प्राचार्य बीबी आनंद को जीडीसी सिद्दड़ा, जीडीसी वेरीनाग के प्राचार्य अल्ताफ हुसैन गुड्डु को जीडीसी मंडी, जीडीसी कालाकोट के प्राचार्य रमेश कुमार गुप्ता को जीडीसी उधमपुर और जीडीसी रामकोट के प्राचार्य आशु वशिष्ठ को जीडीसी पलोड़ा भेजा गया है।