फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

भद्रवाह में छह साल बाद सबसे गर्म दिन

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। मई के आगे बढ़ने के साथ आसमान से बरस रही आग ने नए रिकॉर्ड बनाने शुरू कर दिए हैं। अमूमन ठंडा रहने वाले भद्रवाह में वीरवार को अधिकतम तापमान 32.6 (सामान्य से 6.2 डिग्री ऊपर) के साथ छह वर्ष बाद सबसे गर्म दिन बीता। इससे पहले 22 मई 2016 को भद्रवाह में अधिकतम पारा 33.3 डिग्री सेल्सियस रहा था। यहां मई में अब तक का सबसे अधिक तापमान 30 मई 2000 को 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इस बीच जम्मू में भी पारा 41.0 डिग्री तक पहुंच गया है। जम्मू और कश्मीर के अधिकांश जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 5 से 7 डिग्री ऊपर चल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने 16 मई तक दोनों संभागों में गर्म हवाएं चलने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जम्मू में वीरवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ गर्मी ने भी रंग दिखाया। दोपहर को गर्म हवाओं से हर कोई बेहाल था। शरीर को झुलसा देने वाली धूप में पसीने छूटते रहे। इस बीच बिजली कटौती ने आग में घी डालने का काम किया। जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से 4.1 डिग्री चढ़कर 41.0 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का पारा 37.1 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में दिन का तापमान 30.5, बटोत में 31.5 और भद्रवाह में 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 4.9 डिग्री चढ़कर 28.8, पहलगाम में 24.3 और गुलमर्ग में 19.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में दिन का पारा 19.8 और कारगिल में 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed