फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

मुंबई में भवन खरीद में जेएंडके बैंक को 100 करोड़ की चपत

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। जेएंडके बैंक ने मुंबई के बांद्रा कुर्ला कांप्लेक्स में ब्रांच ऑफिस के लिए काफी अधिक कीमत पर भवन खरीदा। यह कीमत अन्य बिल्डरों से काफी अधिक थी। इसकी वजह से बैंक को लगभग 100 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। पहले इस मामले की जांच एसीबी ने की थी। जांच रिपोर्ट के अनुसार जेके बैंक ने छह नवंबर 2008 को विज्ञापन निकाला कि उसे कुर्ला में शाखा के लिए 20 हजार वर्गफीट चाहिए। इस पर 25 बिल्डरों ने आवेदन किया। इसमें आठ शॉर्टलिस्ट किए गए। इनमें आशापुरा बिल्डर्स, टोपाज आकृति, क्रेसेंजो, प्लेटिन बीकेसी, नमन सेंटर, गोल्डन होमलैंड एजेंसी, विंडसर और केआरसी टॉवर्स शामिल हैं।
विज्ञापन

सीबीआई प्रवक्ता के अनुसार, इन आठ में से आशापुर बिल्डर्स ने सबसे कम 25 हजार रुपये प्रति वर्ग फीट दर दिया। बाद में 28 जुलाई 2009 को ऑफर दिया कि तीसरे तल पर 30 हजार वर्ग फीट के निर्माण क्षेत्र को वह साढ़े 22 हजार रुपये की दर से दे सकता है। उसके आवेदन को चेयरमैन के पास निर्णय लेने के लिए भेजा गया, लेकिन उन्होंने कोई फैसला नहीं किया। चेयरमैन ने कमेटी गठित कर आशापुर के ऑफर पर विचार करने को कहा, लेकिन कमेटी ने भी कोई फैसला नहीं किया। बैंक ने 14 जनवरी 2010 को दोबारा विज्ञापन जारी किया, जिसमें 25 से 30 हजार वर्ग फीट कार्यालय के लिए और अंधेरी में आवासीय फ्लैट (15 एक रुम व 10 दो रूम) का जिक्र था। इस विज्ञापन पर 23 बिल्डरों ने आवेदन किया। आशापुर बिल्डर्स ने दोबारा सबसे कम दर 25 हजार रुपये प्रति वर्ग फीट भरा। 25 फरवरी 2010 को हुई निदेशक मंडल की बैठक में एस्टेट कमेटी के निदेशक ने बताया कि आकृति बीकेसी बैंक की जरूरतों को पूरा करता है। पूरे भवन में 42 हजार वर्ग फीट का क्षेत्र 26 हजार रुपये प्रति वर्ग फीट की दर से उपलब्ध है। इस पर 109 करोड़ रुपये खर्च आएगा। प्रस्तावित छठे तल के लिए 73 करोड़ रुपये अतिरिक्त लगेंगे। निदेशक मंडल ने इसे मंजूरी दे दी। बातचीत के आधार पर 26 हजार रुपये प्रति वर्ग फीट दर तय हो गया। डेवलपर को 25 करोड़ रुपये अग्रिम दिया गया। प्राथमिकी में कहा गया है कि कुर्ला में जेके बैंक के पास पर्याप्त जगह होने के बाद अतिरिक्त स्थान खरीदने की जरूरत नहीं थी।
विज्ञापन

---
बैंक अधिकारियों व आकृति ने आपराधिक साजिश रची
सीबीआई ने आरोप लगाया है कि जेएंडके बैंक के अधिकारियों व कर्मचारियों तथा आकृति गोल्ड बीकेसी ने आपराधिक साजिश रची। इसके तहत बैंक के अधिकारियों ने 65065 वर्ग फीट स्थान 26 हजार रुपये प्रति वर्ग फीट की ऊंची दर पर खरीदने को मंजूरी दी। इससे 180.57 करोड़ रुपये खर्च हुआ और बैंक को लगभग 100 करोड़ का नुकसान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed