{"_id":"626c4f03c2d12e48a20129eb","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu258830295","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई के उद्यमियों को जम्मू-कश्मीर में निवेश का न्यौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबई के उद्यमियों को जम्मू-कश्मीर में निवेश का न्यौता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि जम्मू कश्मीर औद्योगिक क्रांति की ओर अग्रसर है। प्रदेश में 52000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव आ चुके हैं। उन्होंने उद्योग जगत के लोगों को व्यापार के अवसर तलाशने और जम्मू कश्मीर की अभूतपूर्व विकास यात्रा में भागीदार बनने के लिए प्रदेश में आमंत्रित किया। वह शुक्रवार को मुंबई में इंडियन फैमिली बिजनेस अवार्ड (आईएफबीए) समारोह में बोल रहे थे।
उपराज्यपाल ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में व्यापार प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए 235 सेवाओं को आनलाइन करने के साथ 180 सेवाओं को सिंगल विंडो पर लाया गया है। बुनियादी ढांचे के उन्नयन, संपर्क और नए निवेश के लिए प्रोत्साहनों को बढ़ावा दिया जा रहा है। फैमिली बिजनेस की भारत की जीडीपी में अहम भूमिका है। आईएमएफ का जीडीपी अनुमान 2022 के लिए भारत को उच्चतम स्तर पर रखता है। यह दर्शाता है कि तीव्र विकास केवल तेज आर्थिक सुधारों के कारण ही हो सकता है। यह पुरस्कार देश के पारंपरिक व्यापारिक परिवारों के लिए हैं जो भारत की समृद्धि की रीढ़ के रूप में सेवा कर रहे हैं। एक उभरती हुई धारणा है कि नई पीढ़ी अपनी गतिशीलता से बढ़ती आर्थिक सफलता को जोड़ेगी।
उन्होंने कहा कि जनवरी 2021 में 28400 करोड़ का नया केंद्रीय औद्योगिक विकास योजना शुरू किया गया। इसमें चार तरह के प्रोत्साहन का प्रावधान है। उम्मीद थी कि 15 से 20 हजार करोड़ रुपये का निवेश प्रस्ताव आएगा, लेकिन अब तक 53 हजार करोड़ के प्रस्ताव मिल चुके हैं। इनमें से 53 हजार करोड़ रुपये का प्रस्ताव प्राप्त हो चुका है। अब तक 38 हजार करोड़ के प्रस्ताव स्वीकृत किए जा चुके हैं। उद्योगों तथा निर्माण इकाइयों को सुविधाएं प्रदान करने के लिए भू उपयोग नीति में बदलाव किया गया। निजी औद्योगिक क्षेत्र भी प्रस्तावित किए गए हैं। इन सबके अलावा एक लाख करोड़ रुपये का आधारभूत ढांचे से जुड़ा काम भी चल रहा है। इस दौरान बजाज कैपिटल ने इंडियन फैमिली बिजनेस अवॉर्ड जीता। इसी तरह इनलैंड वर्ल्ड लॉजिस्टिक ने बेस्ट कोविड रिस्पांस अवॉर्ड जीता।
विज्ञापन
सऊदी की 20 कंपनियों के निवेश की उम्मीद
उप राज्यपाल ने कहा कि बेहतर बिजली आपूर्ति के लिए छह नए पनबिजली परियोजना पर काम चल रहा है। जम्मू-कश्मीर में सबसे सस्ती बिजली, सबसे कम अपराध दर तथा अन्य राज्यों की तुलना में 400 फीसदी अधिक प्रोत्साहन दिया जा रहा है। हाल ही में 30 बहुराष्ट्रीय कंपनियों ने यहां का दौरा किया। सऊदी अरब अमीरात की कम से कम 20 कंपनियों के यहां निवेश की उम्मीद है। दुबई का अमार ग्रुप पांच लाख वर्ग फीट में श्रीनगर में शॉपिंग मॉल बनाएगा।