{"_id":"624a04a1b3692b55a00c8d83","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu257049246","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय विवि में नए सत्र से शुरू होगा इंजीनियरिंग प्रोग्राम ऑफ स्टडीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय विवि में नए सत्र से शुरू होगा इंजीनियरिंग प्रोग्राम ऑफ स्टडीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू में नए सत्र से इंजीनियरिंग प्रोग्राम ऑफ स्टडीज शुरू किया जा रहा है। इसके तहत बीटेक और एमटेक के पांच विषयों में दोहरी डिग्री करवाई जाएगी। विवि की कार्यकारी समिति ने इसकी मंजूरी दी है। इन कोर्स में जेईई मेंस की परीक्षा के आधार पर प्रवेश मिलेगा।
यह कोर्स विवि का कंप्यूटर साइंस और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग करवाएगा। बीटेक की डिग्री चार साल की होगी। जो छात्र पांच साल पढ़ाई करेंगे उन्हें एमटेक की डिग्री दी जाएगी। बीटेक में अधिकांश अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को एमटेक में प्रवेश मिल सकेगा।
मई में दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी। प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने के लिए इन कोर्स को विवि में पहली बार शुरू किया जा रहा है। इन कोर्स में तकनीकी शिक्षा और प्रौद्योगिकी के बारे में छात्रों को रूबरू करवाया जाएगा। इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर पर दिन प्रतिदिन बढ़ रहे साइबर अपराधों पर रोक लगाने और उनसे बचने आदि विषयों से संबंधित इन कोर्स में गहन अध्ययन करवाया जाएगा। बीटेक इन इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्यूनिकेशन कोर्स इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ स्पेस टेक्नोलाजी तिरुवनंतपुरम के सहयोग से करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
कोर्स और संबंधित सीटें
बीटेक इन कंप्यूटर साइंस में 60 सीटें, बीटेक इन कंप्यूटर साइंस एंड साइबर सिक्योरिटी में 60 सीटें, बीटेक इन इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्यूनिकेशन में 60, बीटेक इन इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्यूनिकेशन में 60 और एमटेक इन इलेक्ट्रानिक्स में 30 सीटें निर्धारित की गई हैं।
कोट
जेई मेंस के आधार पर छात्रों को प्रवेश मिलेगा। यह ड्यूल डिग्री कोर्स विवि में पहली बार शुरू किया जा रहा। चार साल पढ़ाई करने वाले छात्रों को बीटेक और पांच साल वालों को एमटेक की डिग्री दी जाएगी।
- डॉ. यशवंत सिंह, कार्यकारी रजिस्ट्रार एवं कंप्यूटर साइंस विभाग के अध्यक्ष