{"_id":"6246138f89df73279f4dba88","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu256877038","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा पे चर्चा में पीएम से बात करेंगे प्रदेश के दो विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा पे चर्चा में पीएम से बात करेंगे प्रदेश के दो विद्यार्थी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के दो विद्यार्थी प्रधानमंत्री से बात करेंगे और सवाल पूछेंगे। इनमें एक छात्रा उधमपुर के टी-मोड़ स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल में नौवीं कक्षा की छात्रा एरिका जार्ज है और दूसरा छात्र श्रीनगर के स्कूल का है। इनका चयन प्रधानमंत्री से बात करने के लिए हुआ है।
परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का प्रदेश के सभी स्कूलों में लाइव प्रसारण किया जाएगा। संभाग के सभी स्कूलों में इसकी व्यवस्था की गई है। स्कूलों में प्रोजेक्टर लगाए गए हैं। जहां प्रोजेक्टर की व्यवस्था नहीं है वहां रेडियो के माध्यम से विद्यार्थियों को कार्यक्रम से जोड़ जाएगा। संभाग स्तर का कार्यक्रम 11 बजे टीचर भवन जम्मू में होगा। इसमें 500 के करीब विद्यार्थी एक साथ प्रधानमंत्री का संबोधन सुनेंगे। शहर के सभी केंद्रीय विद्यालयों में भी कार्यक्रम का लाइव प्रसारण होगा।
एरिका का कार्यक्रम के लिए चयन होना सम्मान की बात : प्रिंसिपल
उधमपुर। परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में उधमपुर की छात्रा एरिका जॉर्ज का चयन होने से आर्मी पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल व अभिभावक बहुत उत्साहित हैं।
परीक्षा पर चर्चा एक बहुप्रतीक्षित वार्षिक कार्यक्रम है, जिसमें प्रधानमंत्री एक जीवंत कार्यक्रम में परीक्षा के तनाव और संबंधित क्षेत्रों से संबंधित छात्रों की ओर से पूछे गए सवालों के जवाब देते हैं। परीक्षा पर चर्चा छात्र व छात्राओं के लिए तनाव मुक्त माहौल बनाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक बडे़ आंदोलन एग्जाम वॉरियर का हिस्सा है।
विज्ञापन
स्कूल के प्रिंसिपल संजीव कुमार का कहना है कि एरिका का इस कार्यक्रम के लिए चुनाव होना स्कूल के लिए भी बहुत सम्मान की बात है। एरिका उधमपुर शहर में रहती है। उसका परिवार भी इसको लेकर बहुत उत्साहित है।